शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Kim kardarshiyan, Hollywood, reality show actress
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 12 जून 2015 (14:32 IST)

क्या किम करदाशियां का बच्चा लड़का है?

क्या किम करदाशियां का बच्चा लड़का है? - Kim kardarshiyan, Hollywood, reality show actress
लॉस एंजिलिस। रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां वेस्ट ने कहा है कि उनके दूसरे बच्चे के लिंग के बारे में फैल रही अफवाहें सही नहीं हैं।

ऐसी अफवाह है कि 34 वर्षीय किम और उनके पति कान्ये वेस्ट का होने वाला दूसरा बच्चा लड़का है।

किम ने ट्विटर पर पोस्ट किया कि हमने हमारे बच्चे के लिंग के बारे में अभी तक किसी को कुछ भी नहीं बताया है। उन्होंने कहा कि आप जब तक इस बारे में मुझसे कुछ नहीं सुन लेते, तब तक किसी भी बात की पुष्टि ना समझी जाए।(भाषा)