गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
Written By समय ताम्रकर

फ्यूरी : मूवी प्रिव्यू

फ्यूरी : मूवी प्रिव्यू -
निर्माता : बिल ब्लॉक, जॉन लेशर, एलेक्स ऑट, ईथन स्मिथ, डेविड अयेर 
निर्देशक : डेविड अयेर
कलाकार : ब्रैड पिट, शिआ लाबेऑफ, लोगन लेरमैन, स्कॉट ईस्टवुड
रिलीज डेट : 31 अक्टूबर 2014 (भारत में) 
फ्यूरी फिल्‍म द्वितीय विश्‍व युद्ध के दौरान घटी कुछ महत्‍वपूर्ण घटनाओं पर आधारित है। यह कहानी इस युद्ध के बाद सामने आए परिणामों को दर्शकों के सामने पेश करती है। फिल्‍म की शूटिंग समूचे ब्रिटेन के साथ यूरोप में की गई। 
 
फिल्‍म में एक सितंबर 1939 के दिन जर्मनी द्वारा पौलेंड पर चढ़ाई करने के बाद से 8 मई 1945 के दिन युद्ध की समाप्‍ति और जर्मनी के आत्‍मसर्मपण तक की संपूर्ण गाथा बयां की गई है। कहानी में यह भी दर्शाया गया है कि किस तरह युद्ध की समाप्‍ति के बाद जर्मनी और यूरोप के मध्‍य संधि हो जाती है। 
 
फिल्‍म में शानदार एक्‍शन सीक्‍वेंस हैं। युद्ध में एक जांबाज सार्जेंट वॉर्डेबी (ब्रेड पिट) अपने पांच सोल्‍जर्स के साथ एक टैंक और आधुनिक हथियारों से लैस होकर एक खतरनाक मिशन पर जाता है। यहां नाज़ी जर्मनी पर वार करने के आखिरी प्रयासों में इस टुकड़ी का सामना जानलेवा खतरों से होता है।