गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. बॉलीवुड
  3. हॉलीवुड से
  4. Furious 7, Vin Diesel
Written By

फ्यूरियस 7 की कहानी

फ्यूरियस 7 की कहानी - Furious 7, Vin Diesel
निर्माता: नील एच मोरिट्ज़, विन डीजल
निर्देशक : जेम्स वान 
कलाकर : विन डीजल, पॉल वाकर, ड्वायने जॉनसन, मिशेल रोडरीगुएज़, जॉरडाना ब्रुस्टर, टायरिज़ गिब्सन, क्रिस ब्रिजेस, लुकास ब्लैक, जैसन स्टेथम
रिलीज डेट : 3 अप्रैल 2015 (भारत) 
फ्यूरियस 7 (जिसे फास्ट एंड फ्यूरियस 7 के नाम से भी जाना जाता है) 2013 में रिलीज हुई 'फास्ट एंड फ्यूरियस 6' का सीक्वल है और 'फास्ट एंड फ्यूरियस' सीरिज की यह सातवीं फिल्म है। 
 
ऑवेन शॉ और उसकी टीम को हराने के बाद, डोमिनिक टोरेटो (विन डीजल), ब्रायन ओ'कॉनर (पॉल वाकर) और बाकी के साथी अब युनाइटेड स्टेट्स आकर सामान्य जीवन व्यतीत करते हैं, जैसा कि वे हमेशा से चाहते थे। 

ऑवेन का बड़ा भाई डेकार्ड शॉ (जैसन स्टेथम) अपने भाई की मौत का बदला लेने के इरादे से डोमिनिक और उसकी टीम को एक बार फिर खतरे में डालने के पीछे पड़ा है। 
 
हेन की मौत के विषय में जानने के बाद पूरी टीम अब उस आदमी की खोज में जुट जाती है जिसने उनके साथी को मारा है इससे पहले की वह उन्हें ढूंढ पाए वे उसे खोज निकालना चाहते हैं।