मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem
Written By शम्भू नाथ

कविता : मधुमास का मौसम

कविता : मधुमास का मौसम - Poem
पुष्पों को महकना आने लगा, 
चिड़ियों को चहकना आने लगा। 
 
मधुमास का मौसम छाने लगा, 
भंवरा कलियों पर आने लगा।
 
कविता लिखने आने लगा, 
बसंत का मौसम हंसाने लगा।
 
कोयल गीत सुनाने लगी, 
कलियां भी मुस्काने लगी।
 
दिल की बात बताने लगी, 
भवरों को पास बुलाने लगी।
 
तन्हाई का आलम जाने लगा, 
पुष्पों को महकना आने लगा।
चिड़ियों को चहकना आने लगा।।
 
मधुमास का मौसम छाने लगा, 
भंवरा कलियों पर आने लगा।।