बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem
Written By WD

हिन्दी कविता : जो कभी ना रुके वह घड़ी है पिता

हिन्दी कविता : जो कभी ना रुके वह घड़ी है पिता - Poem
सुनीता काम्बोज
मां तो रोकर के हर बात कह जाती है
पर पिता की तो मन में ही रह जाती है
पुरुष दिल में क्या अरमान होते नहीं 
क्या पिता जी यह सपने संजोते नहीं  
फर्क इतना है बस वह बताते नहीँ 
या तरंगें वह हम छू पाते नहीं 
मां भले हर ही तूफान सह जाती है 
पर - - 

 
घर की मजबूत सबसे कड़ी है पिता 
जो कभी ना रुके वह घड़ी है पिता 
सारा परिवार मोती सा लगता मुझे 
जो पिरोए इन्हें वह लड़ी है पिता
सब्र का बांध मां भी ढह जाती है 
पर - - 
मां है गर राग संगीत मेरे पिता 
मां है उम्मीद तो जीत मेरे पिता
मां अगर दीप है रोशनी बन गए 
मां है मर्यादा तो रीत मेरे पिता. ..  
 
 
आंख काम्बोज की तो बह जाती है 
पर पिता की तो मन में ही रह जाती है....