गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Poem
Written By WD

इस दुनिया के अलग-अलग चेहरे

इस दुनिया के अलग-अलग चेहरे - Poem
मोतीलाल 
 
इस दुनिया के अलग-अलग चेहरे हैं 
यह दुनिया
बिल्कुल नहीं चलती 
एक सत्य की छत के नीचे।

यह दुनिया
बिल्कुल नहीं चलती 
अहिंसा के रास्तों पर। 
 
यह दुनिया
बिल्कुल नहीं महकती 
एक प्रेम की छांव में। 
 
यह दुनिया
बिल्कुल नहीं रचती 
एक जैसी अनेकों रचनाएं। 
 
इस दुनिया में 
अलग-अलग चेहरे होते हैं 
आदमियों के।
 
सबके लिए 
एक जैसा सत्य 
एक जैसी अहिंसा 
एक जैसा प्रेम
और एक जैसी रचना  
उनके चेहरे से मेल नहीं खाती।
 
उनके लिए 
दुनिया को चलाना 
एक सही दिशा में 
जरुरी नहीं होता 
जरुरी होता है 
अपने लिए जगह बनाना 
इस भरी दुनिया में 
भले ही पवित्रता के आंच में पका 
सत्य, अहिंसा, प्रेम 
खंडित होता रहे सदियों तक।
 
मोतीलाल 
बिजली लोको शेड, बंडामुंडा 
राउरकेला - 770032
मो. 09931346271
E-Mail:  [email protected]