शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Jeevan poem in Hindi

प्रेरणास्पद हिन्दी कविता : एक उम्मीद आपसे

प्रेरणास्पद हिन्दी कविता : एक उम्मीद आपसे - Jeevan poem in Hindi
गुनगनाते रहिए
मुस्कुराते रहिए


 
जो दूसरों के दर्द को 
दूर कर सके
गीत ऐसे कुछ
गाते रहिए
 
जीवन के
कर्तव्य पथ पर
निडर, निर्भय हो
आगे बढ़ते रहिए
 
निर्बल, असहाय वृद्ध
जनों के जीवन के
संबल बनते रहिए
 
जीवन प्रभु का दिया
एक वरदान है
इसको अपने कर्मों
से सुगंधित कीजिए
 
जो ला सके मुस्कान
मृतप्राय व्यक्ति के चेहरे पर
उस गजल की
पंक्ति बन जाइए
 
हर टूटे हुए
असहाय व्यक्ति
के माथे का
चंदन बन जाइए
 
जीवन की कर्तव्य शिक्षा
पर अमिट छाप छोड़ 
जाइए।