गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi poem on politics

हिन्दी कविता : सियासत

हिन्दी कविता : सियासत - Hindi poem on  politics
गरीब की रोटी से
लटकती सियासत
 
किसान खून से
लथपथ सियासत
 
कभी सत्ता में
कभी विपक्ष में
सियासत
 
कभी जीत में
कभी हार में
सियासत
 
अभिव्यक्ति के नाम पर
नंगी नाचती सियासत
 
सेना को कोसकर
मुस्कुराती सियासत
 
धार्मिक उन्माद को
धधकाती सियासत
 
गरीबों के धंधों को
धूल में मिलाती सियासत
 
माल्या के कर्जों को
जनता से वसूलती सियासत
 
अपने ही पैसों के लिए
हमको तरसाती सियासत
 
सांसों पर भी टैक्स
लगाती ये सियासत
 
मीडिया को भोंपू
बनाती ये सियासत।
 
जेएनयू में भारत विरोधी
नारे लगाती ये सियासत।
 
भारत का खाकर
पाकिस्तान चिल्लाती
ये सियासत।
 
जातिवाद, भाषावाद में
मुस्कुराती ये सियासत।
 
सामाजिक सरोकारों से
दूर जाती सियासत।
 
देश के गद्दारों संग
चाय पीती सियासत।
 
बेशर्मी की सारी हदें
पार करतीं सियासत।