गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Hindi Poem

हिन्दी कविता : आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है...

हिन्दी कविता : आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है... - Hindi Poem
आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है
मां भारती ने लालों को खोया बहुत है


 
सो गए तो वो ऐसे कि सुबह उठ न पाए
सह गए गोलियां पर पीठ न दिखाए
 
हम रहें न रहें पर वतन रहे जिंदा
इस भावना को ले 'अलविदा' कह गए
 
आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है
मां भारती ने लालों को खोया बहुत है
 
गोलियां सीने पर खाई हैं 'मां' मेरी देख
इस कहानी को दुबारा वो कह गए
 
शत्रु फिर जलील हरकत से बाज न आया
सोये निहत्‍थों पर वार करने की आदत को दुहराया
 
आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है
मां भारती ने लालों को खोया बहुत है
 
गौतम-गांधी के संदेश न इनको सुधार पाएंगे
ये केवल गोलियों की भाषा को ही समझ पाएंगे
 
सन् इकहत्तर की लड़ाई को दुहराना जरूरी है
इनके नापाक मंसूबों को मिटाना जरूरी है
 
आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है
मां भारती ने लालों को खोया बहुत है
 
तो फिर आज नौजवानों को न रोको
भारत-माता की संतानों को न टोको
 
शहीद जवानों की याद में हम कुछ कर दिखाएंगे
गुलाम कश्मीर क्या लाहौर और कराची को भी
हम भारत के नक्शे में मिलाएंगे
 
आज मेरा हिन्दुस्तान रोया बहुत है
मां भारती ने लालों को खोया बहुत है। 
 
ये भी पढ़ें
नॉर्वे के शरद आलोक भारत में पुरस्कृत