शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. हास्य व्यंग्य
  4. hindi kavita

फनी कविता : मौत निठल्ली खड़ी-खड़ी

फनी कविता : मौत निठल्ली खड़ी-खड़ी - hindi kavita
मौत निठल्ली खड़ी-खड़ी,
हमको खूब समझाती है।


 
क्या जाएगा साथ तुम्हारे,
कर्मों की कथा सुनाती है।।
 
जान-बूझ जो गलत किया,
वे दृश्य दिखाई देते हैं।
बुरे कर्म का यही नतीजा,
कान मेरे सुन लेते हैं।।
 
दो गज कफन तुम्हें मिलेंगे,
ओ खिल्ली मेरी उड़ाती है।
 
माया-मोह में पाप किया जो,
दूसरों के हक को खाया हूं।
जीव-जंतु की हत्या करके,
तुमसे लड़ने मैं आया हूं।।
 
प्राण-पखेरू लेकर मेरा,
हमको सबक सिखाती है।।