शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Chaand Poems

काव्य संसार : चांद फिर मुस्कुराया

काव्य संसार : चांद फिर मुस्कुराया - Chaand Poems
चांद फिर मुस्कुराया
शायद करवा चौथ या
ईद का त्योहार आया


 
 
साजन ने सजनी के
कान में धीरे से बुदबुदाया
 
चांद आज बादलों की
ओट में छुप आया
शायद मेरी गोद में
लेटी हुई चांद से वह है शरमाया
 
मोरों ने कुछ नया
गीत है गाया
कोयल ने मधुर संगीत सुनाया
 
भौंरे नहीं देखते हैं
फूल चुनने में कि फूल
लगा है हिन्दू के घर में या मुसलमान के
 
परिंदे भी नहीं देखते
अपने नीड़ को बनाते समय
इस बात को
कि घर किसी हिन्दू का है
या मुसलमान का
 
लेकिन इस छोटी सी
बात को 'बुद्धिमान' मानव
क्यों नहीं समझ पाया
 
सदियों से उसने क्यों
जाति-‍पाति व धर्म के नाम पर
खून बहाया
 
क्या वह चांद से, भौंरों से
परिंदों से, कोयल से
कुछ नहीं ‍सीख पाया?