शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Bargad Tree
Written By Author राकेशधर द्विवेदी

हिन्दी कविता : मन के द्वारे से...

हिन्दी कविता : मन के द्वारे से... - Bargad Tree
गांव के बीच में
एक बरगद का पेड़
पेड़ से जुड़े हुए
स्मृतियों के मधुर गीत


 
वह शाखाएं जिसको
पकड़कर हम झूलते थे
अनेक तरह के
खेल खेलते थे
 
मां जलाती थी दीया
पेड़ के नीचे
और करती थी पूजा
वटवृक्ष की
 
बांध देती थी
कुछ कलेबे पेड़
के चारों तरफ
इस विश्वास के साथ
कि हम सुरक्षित रहेंगे
 
आज उसका अस्तित्व
प्रश्नचिह्न के घेरे में है
उसका भविष्य अंधेरे में है
क्योंकि गांव अब बहुमंजिली
इमारत में तब्दील
हो रहा है
नगरीकरण का दानव
बरगद के अस्तित्व को लील रहा है
 
हे परेशान तमाम 
परिंदे भी
जो पूछ रहे हैं
यक्षप्रश्न
कि कहां बनाएंगे
हम नीड़? 
 
बोगनबेलिया पर
या मनीप्लांट पर?
यह यक्षप्रश्न अनुत्तरित है
दुख और पीड़ा असीमित है
 
अब मन के द्वारे से
बार-बार उस बूढ़े
बरगद की याद सताती है
बरगद से जुड़ी हुईं स्मृतियां
अचेतन मन में
रच-बस जाती है।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें।