बुधवार, 17 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. काव्य-संसार
  4. Atal Bihari Vajpayee Poems
Written By

अटल बिहारी वाजपेयी की कविता : गीत नहीं गाता हूं...

अटल बिहारी वाजपेयी की कविता : गीत नहीं गाता हूं... - Atal Bihari Vajpayee Poems
बेनकाब चेहरे हैं,
दाग बड़े गहरे हैं,


 
टूटता तिलस्म, आज सच से भय खाता हूं।
गीत नहीं गाता हूं।
 
लगी कुछ ऐसी नजर,
बिखरा शीशे सा शहर,
अपनों के मेले में मीत नहीं पाता हूं।
गीत नहीं गाता हूं।
 
पीठ में छुरी सा चांद,
राहु गया रेखा फांद,
मुक्ति के क्षणों में बार-बार बंध जाता हूं।
गीत नहीं गाता हूं।
 
 
साभार : मेरी इक्यावन कविताएं