शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes
Written By

पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : तौलिया देना...

पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : तौलिया देना... - Husband Wife Jokes
एक दिन सरिता का पति बाथरूम में घुसा... 
 

...और नहाने के बाद कहा- अरे, सुनो जरा.... तौलिया देना...! 
किचन में काम कर रही सरिता चिल्लाकर बोली-
....
....
 क्या है ये..., हमेशा बिना तौलिया लिए नहाने जाते हो।
अब मैं खाना बनाऊं या तौलिया दूं...।
बनियान भी धोकर नल पर ही टांग देते हो, वो भी मैं ही उठाऊं...
नहाने के बाद वाइपर भी नहीं चलाते... 
कल बाथरूम की लाइट भी खुली छोड़ दी थी तुमने... 
बाहर निकलोगे तो घर में गीले पैरों के निशान बना दोगे...।
फिर उस पर मिट्‍टी पड़ेगी और सब जगह गंदी हो जाएगी...। 
एक बार नौकरानी उस पर फिसल गई थी, फिर तीन दिन तक नहीं आई..! 
जानते हो... मेरा क्या हाल हुआ था काम कर-कर के...।
मन में सोचते हुए पति बुदबुदाया- क्या मैंने नहा कर गलती कर दी...।