शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. चुटकुले
  4. Husband Wife Jokes
Written By

पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : बात बराबर...

पति-पत्नी का चटपटा चुटकुला : बात बराबर... - Husband Wife Jokes
घोंचूजी ने मरते समय अपनी बीवी से कहा- तेरी अलमारी से सोने के गहने मैंने ही चोरी किए थे। 
 

बीवी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी, आप टेंशन ना लो...! 
घोंचूजी- एक लाख रुपए, जो तेरे भाई ने तुझे दिए थे वह भी मैंने ही गायब किए थे। 
बीवी (रोते हुए)- कोई बात नहीं जी, मैंने आपको माफ कर दिया। 
घोंचूजी- तेरी कीमती साड़ियां भी मैंने चोरी करके अपनी प्रेमिका को दे दी थी...। 
बीवी- कोई बात नहीं जी...! आपको जहर भी तो मैंने ही दिया था...। हो गई बात बराबर...।