शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. हिन्दी सीखें
  4. »
  5. हिन्दी एक नजर में
  6. हिन्दी भाषा : रोचक तथ्य
Written By WD

हिन्दी भाषा : रोचक तथ्य

Hindi Diwas | हिन्दी भाषा : रोचक तथ्य
FILE
- आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि हिन्दी भाषा के इतिहास पर पहले साहित्य की रचना एक फ्रांसीसी लेखक ग्रासिन द तैसी ने की थी।

- हिन्दी और दूसरी भाषाओं पर पहला विस्तृत सर्वेक्षण एक अंग्रेज सर जॉर्ज अब्राहम ग्रियर्सन ने किया था।

- हिन्दी भाषा पर पहला शोध कार्य ‘द थिओलॉजी ऑफ तुलसीदास’को लंदन विश्वविद्यालय में पहली बार एक अंग्रेज विद्वान जे.आर.कारपेंटर ने प्रस्तुत किया था।

- हिन्दी (खड़ी बोली) की पहली कविता प्रख्यात कवि ‘अमीर खुसरों’ने लिखी थी।