गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. साहित्य
  3. हिन्दी दिवस
  4. Hindi Slogans for Hindi Diwas
Written By स्मृति आदित्य

हिन्दी दिवस के लिए छोटे-छोटे 14 आदर्श-वाक्य

हिन्दी दिवस के लिए छोटे-छोटे 14 आदर्श-वाक्य - Hindi Slogans for Hindi Diwas
1 * हिन्दी में निहित हमारे संस्कार  
   सबको हिन्दी में नमस्कार 
   हिन्दी सरल-सहज भाषा है 
   सफलता की परिभाषा है...  
2 *‍ हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है  
हिन्दी भारत माँ का वंदन है   
 
3 *भारत माँ के भाल पर सजी स्वर्णिम बिन्दी हूँ 
मैं भारत की बेटी, आपकी अपनी हिन्दी हूँ 

4 * आंगन-आंगन हिन्दी, अक्षर संग मुस्काए 
हर भाषा के साथ में फूलों सी खिल जाए  
 
5 *जन-जन की आशा है हिन्दी 
भारत की भाषा है हिन्दी 
हिन्दी का सम्मान करें 
दु‍निया भर में नाम करें 
 
6 * सरल है, सुबोध है, सुंदर अभिव्यक्ति है 
हिन्दी ही सभ्यता, हिन्दी ही संस्कृति है 

7 * हिन्दी देश की भावना है 
स्नेहिल शुभकामना है... 
 
8 * मधुर-मधुरतम भाव है, हमारा स्वभाव है, 
हिन्दी विराट वृक्ष की मीठी सघन छाँव है 
 
9 * हिन्दी है भारत की शान आगे इसे बढ़ाना है
हर दिन, हर पल, हमको हिन्दी दिवस मनाना है 

10 * हिन्दी जिसका नारा है
वह भारत हमको प्यारा है 
 
11 *हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है 
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
 
12 * हम सब हिन्दी को अपनाएँ 
देश-विदेश में मान बढ़ाएँ
वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी 
यह बात सबको समझाएँ... 

13 * हिन्दी है जन-जन की धड़कन,
हिन्दी हमारी शान है,
हिन्द देश के वासी हैं हम,
हिन्दी हमारी पहचान है......
 
14 * कोटि-कोटि कंठों की मधुर स्वरधारा है 
हिन्दी है हमारी, हिन्दुस्तान हमारा है 
ये भी पढ़ें
उल्टी होने पर कारगर हैं 13 घरेलू उपाय