गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. सेहत
  4. »
  5. यूँ रहें स्वस्थ
  6. जानिए, कौन सी सब्जी शरीर के किस अंग के लिए है...
Written By WD

जानिए, कौन सी सब्जी शरीर के किस अंग के लिए है...

Health Tips in Hindi | जानिए, कौन सी सब्जी शरीर के किस अंग के लिए है...
सब्जियां स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होती हैं, यह सब जानते हैं लेकिन किस सब्जी में क्या विशेष स्वास्थ्यवर्धक गुण होता है, इसे लेकर अक्सर लोग अंधेरे में रहते हैं। इनके स्वास्थ्यगत गुणों के बारे में एक तरफ सदियों से चला आ रहा परंपराग‍‍त ज्ञान है, वहीं दूसरी तरफ आधुनिक अनुसंधानों से निकलकर आया नया ज्ञान भी है। कभी-कभी परंपरागत और आधुनिक निष्कर्ष मेल खाते हैं और कभी नहीं खाते।

FILE


किस तरह की सब्जी शरीर के किस भाग के लिए लाभदायक है, तय करने का एक अनूठा तरीका सामने आया है। आइए जानते है इसके बारे में :

अगलपेर : जमीन से ऊपर उगने वाली सब्जियां

जमीन से ऊपर उगने वाली सब्जियां

जो सब्जियां जमीन से ऊपर उगती हैं, वे हमारे शरीर के ऊपरी भागों को विशेष लाभ पहुंचाती हैं। इसका कारण यह माना गया है कि इनमें ऊर्जा प्रवाह नीचे से ऊपर की ओर होता है। इनसे विशेष तौर पर गले, हृदय और फेफड़ों को फायदा होता है। जमीन की सतह से ऊपर उगने वाली हरी सब्जियों में क्लोरोफिल होता है।

FILE


दरअसल इस क्लोरोफिल की मौजूदगी के कारण ही ये हरी होती हैं। इसके साथ ही इसमें कैरोटिन नामक तत्व भी होता है। इन हरी सब्जियों को खाने से फायदा यह होता है कि इनमें मौजूद क्लोरोफिल और कैरो‍टिन मिलकर हमारे रक्त की सफाई करते हैं, लिवर की कार्यक्षमता बेहतर बनाते हैं, आंतों को सेहतमंद रखते हैं और नए ऊतकों के निर्माण में मददगार होते हैं। मैथी, पालक, धनिया, हरी प्याज आदि इस दृष्टि से विशेष तौर पर लाभप्रद हैं।

अगले पेज पर : जमीन पर आड़ी उगने वाली सब्जियां

जमीन पर आड़ी उगने वाली सब्जियां

जो सब्जियां आड़ी उगती हैं उनमें ऊर्जा का प्रवाह भी आड़ा होता है। माना जाता है कि ये शरीर के मध्य हिस्से के लिए खास तौर पर फायदेमंद होती हैं। पेट, आंतों और जननेंद्रियों को इनसे लाभ होता है। इनमें आलू, ककड़ी आदि शामिल हैं।

FILE


अगले पेज पर : सतह के करीब उगने वाली सब्जियां

सतह के करीब उगने वाली सब्जियां

जो सब्जियां जमीन की सतह के पास उगती हैं, उनमें ऊर्जा का प्रवाह भीतर की ओर होता है। समझा जाता है कि इनसे शरीर के निचले अंगों में संतुलन आता है। फूलगोभी, पत्तागोभी, प्याज, कद्दू आदि इस श्रेणी में आते हैं।

FILE


अगले पेज पर : जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियां


जमीन के अंदर उगने वाली सब्जियां

कुछ सब्जियां जमीन के नीचे उगती हैं लेकिन उनकी पत्तियां जमीन की सतह के ऊपर रहती हैं। बताया जाता है कि इन सब्जियों में ऊर्जा का प्रवाह ऊपर से नीचे की ओर होता है। इन्हें खाने से हमारे पाचन संस्थान को ऊर्जा मिलती है। ऐसी सब्जियों में गाजर और मूली प्रमुख हैं।

FILE


कुल मिलाकर यदि हम सभी प्रकार की सब्जियां संतुलित रूप से खाएं तब पूरे शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं। किसी अंग विशेष की समस्या के लिए उसे लक्ष्यित लाभ पहुंचाने वाली सब्जी का सेवन कर सकते हैं।