घरेलू नुस्खे | जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | सेहत समाचार | जडी-बूटियाँ | चिकित्सा पद्धतियाँ | आहार | आयुर्वेद
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » सेहत » यूँ रहें स्वस्थ » सेक्स के बाद खाएं गुड़ (Sex Tips)
FILE

सेक्स के तुरंत बाद पानी पीना उचित नहीं है। सेक्स की समाप्ति पर मिठाई या मिश्री, गुड़ आदि खाना चाहिए और कुछ रुककर जल का सेवन करना लाभदायक है।

सेक्स के तुरंत बाद हवा में निकलना हानिकारक है। अपनी उम्र से ज्यादा और उम्र से कम स्त्री से सहवास न करना ही उत्तम है।

FILE
इसी प्रकार एक से ज्यादा स्त्रियों से सेक्स करने की आज्ञा भी शास्त्र हमें नहीं देते। सेक्स में कई लोग भ्रमवश अपने आपको कमजोर मानते हैं और इसलिए तरह-तरह की ऊटपटांग इश्तिहारी औषधियों का सेवन करने लगते हैं। ऐसा करके अपनी प्राकृतिक क्षमता को न खोएं।

जब आपको विश्वास हो जाए कि वाकई आपमें कोई कमजोरी है तो पहले किसी योग्य चिकित्सक से सलाह लें और फिर उसके अनुसार ही इलाज करें।

इस प्रकार इन सामान्य बातों का पालन करके आप हमेशा अपने आनंद के क्षणों में ज्यादा से ज्यादा वृद्धि कर सकते हैं।
संबंधित जानकारी
Feedback Print