घरेलू नुस्खे | जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | सेहत समाचार | जडी-बूटियाँ | चिकित्सा पद्धतियाँ | आहार | आयुर्वेद
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » सेहत » यूँ रहें स्वस्थ » वजन कम करना है तो लिखें डायरी (Loose Weight)
FILE

अमेरिकी वैज्ञानिकों के एक ताजा शोध के मुताबिक वजन घटाने के लिए डायटिंग का तरीका उपयुक्त नहीं है, बल्कि अपने खानपान की आदतों को रोजाना एक डायरी में दर्ज करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

अमेरिका की अकादमी ऑफ न्यूट्रीशन एंड डायेटिक्स के जर्नल में प्रकाशित शोध में हचीसन कैंसर संस्थान की डॉ. एनी मैकटियेनर्न ने कहा - जो लोग अपना वजन कम करने के इच्छुक हैं, उनके लिए हमारे पास केवल एक ही सलाह है कि वे एक डायरी लिखना शुरू करें ताकि प्रतिदिन ली जाने वाली कैलोरी का हिसाब रखा जा सके।

FILE
शोधकर्ताओं ने पचास से पचहत्तर वर्ष की आयु वाली 123 मोटी महिलाओं पर किए गए शोध के आंकडे सामने आने के बाद यह बात कहीं। शोधकर्ताओं ने बताया कि डायटिंग नहीं करने वाली महिलाओं ने डायटिंग करने वाली महिलाओं के मुकाबले 3.6 किलोग्राम अधिक वजन कम किया।

ब्रिटिश डायेटिक एसोसिएशन की ऐलेन मीली ने इस शोध के नतीजों से सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि सभी आंकडे इस बात की पुष्टि करते हैं कि फूड डायरी रखने वाले लोगों ने न सिर्फ वजन कम किया बल्कि वे मोटापे से भी दूर रहे।

उल्लेखनीय है कि वजन कम करने के लिए कसरत के अभाव में सबसे अधिक उपयोग में लाया जाने वाला तरीका डायटिंग ही है। हालांकि डायटिंग को लेकर होते रहे शोधों से पता चला है कि जो लोग भोजन को त्यागते हैं, उनमें नुकसान पहुंचाने वाले फास्ट फूड खाने की प्रवृत्ति बढ़ जाती है जो अंततः मोटापे का कारण बनती है। (वार्ता)
संबंधित जानकारी
Feedback Print