घरेलू नुस्खे | जान-जहान | यूँ रहें स्वस्थ | यौन समस्याएँ | सेहत समाचार | जडी-बूटियाँ | चिकित्सा पद्धतियाँ | आहार | आयुर्वेद
मुख पृष्ठ » लाइफ स्‍टाइल » सेहत » यूँ रहें स्वस्थ » मानसून आया, बीमारियां भी लाया (Health Tips)
WD
मानसून के दौरान रोगों में वृद्धि देखने में आती है, खासकर संक्रामक रोगों में। अपनी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना सबसे अहम हो जाता है और इसके लिए हमें कुछ प्राथमिक किस्म की सावधानियां लेनी पड़ती हैं।

आपको इतना भर करना है कि आप बुनियादी नियमों का पालन करते रहें।

शुद्ध जल ग्रहण करें, स्वच्छता बनाए रखें, अपने आसपास पानी न ठहरने दें, मच्छरों को दूर रखें और अपनी त्वचा की सुरक्षा करें। इन बातों का ध्यान रखें।

आज हमारे पास विभिन्न प्रकार के तरीके उपलब्ध हैं जिनसे पानी को शुद्ध करके पीने लायक बनाया जा सकता है।

पानी को उबालें, छानें या फिर अल्ट्रावॉयलेट या रिवर्स ऑस्मोसिस फिल्टर से साफ करें।

WD
नियमित तौर पर स्नान करें, अपने हाथों को समय-समय पर साबुन से धोकर साफ रखें।

पानी एकत्रित होने की सारी वजहों को हटा दें।

कूलर को नियमित रूप से साफ करें।

पानी जमा करने के इस्तेमाल में आने वाले ड्रम, टंकी आदि को हमेशा ढंककर रखें।

मच्छरों के दंश से बचने के लिए मच्छररोधी मलहम या फिर मच्छरदानी का प्रयोग करें और शरीर को ढंककर रखें।
Feedback Print