मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
  4. Nightmare, Dream, Depression, insomnia, Researcher
Written By
Last Modified: शनिवार, 4 अप्रैल 2015 (16:44 IST)

क्यों आते हैं आपको भयानक सपने?

क्यों आते हैं आपको भयानक सपने? - Nightmare, Dream, Depression, insomnia, Researcher
हम में से कई लोगों को नींद के वक्त कई डरावने सपने दिखाई देते हैं और हम घबराहट से एकदम  से सोते हुए जाग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी नींद में इस तरह के सपने क्यों  आते हैं?

एक नए अध्ययन के मुताबिक इस प्रकार के सपने आने का मतलब है कि डिप्रेशन आप  पर हावी हो रहा है और आप अच्छी तरह से सो नहीं पा रहे हैं। 
 
फिनलैंड विश्वविद्यालय और फिनिश नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर के शोधकर्ताओं ने एक  साथ मिलकर 2007 और 2012 में किए गए दो क्रॉस सेक्शनल सर्वे को विश्लेषित किया और  उसके आधार पर यह परिणाम निकाले। इस सर्वे में भाग लेने वाले व्यक्तियों की उम्र 25 साल से  लेकर 74 साल की थी। 
 
शोधकर्ताओं ने पाया कि 3.9 प्रतिशत लोगों को पिछले 30 दिनों में लगभग हर दिन बुरे सपने  दिखाई दिए हैं। इनमें 4.8 प्रतिशत महिलाएं व 2.9 प्रतिशत पुरुष शामिल थे। इसमें पाया गया कि  28.1 प्रतिशत लोगों को अवसाद (डिप्रेशन) व 17.1 के प्रतिशत लोगों को कम सोने की वजह से  ये सपने आते हैं। 
 
शोधकर्ताओं ने पाया कि इस प्रकार के सपने अनिद्रा, थकान, डिप्रेशन के लक्षण और स्वयं के प्रति  नकारात्मक रवैया है।