गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. सेहत समाचार
Written By WD

बढ़ती तोंद से निजात पाने के आसान उपाय

बढ़ती तोंद से निजात पाने के आसान उपाय -
FILE
आजकल की दौड़ती-भागती जिंदगी में हमारे लिए अपनी सेहत का ध्यान रखना मुश्किल होता जा रहा है, वहीं रोजाना घंटों ऑफिस में बैठे रहकर काम करने से पेट निकलना आम बात हो गई है।

हमारी जीवनशैली से सेहत पर सीधा असर पड़ता है और सही खानपान से इस समस्या से निजात पाई जा सकती है। ऐसे में अपने काम के साथ इन आसान घरेलू उपायों से अपनी तोंद से निजात पा सकते हैं।

क्या खाएं? : पेट कम करने में उचित खानपान बहुत अहम भूमिका निभाता है। रिसर्च से पता चला है की ओमेगा-3 एसिड से युक्त खाना आपके इस समस्या को काम कर सकता है। साथ ही ओमेगा 6 फैटी एसिड की कम मात्रा इसमें और कारगर साबित हो सकती है। ओमेगा 3 फैटी एसिड अखरोट, अलसी और मछली में पाया जाता है। इसके साथ ही लहसुन खाने से भी पेट काम करने में मदद मिलती है। लहसुन एक एंटीबायोटिक, ब्लड सर्कुलेशन और पाचन को बनाये रखने में सहायक होता है। इसके अलावा ब्लड शुगर, इन्सुलिन स्तर और ज्यादा फैट जलाने की क्षमता आपके पेट को कम करने का रामबाण उपाय है।

क्या पीएं ? : अगर आप अपनी रोज की चाय की जगह ग्रीन टी पीते है तो बढ़ी तोंद से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। ग्रीन टी में मौजूद तत्त्व बॉडी के फैट को कम करने में सहायक होते है। इतना ही नहीं ग्रीन टी आपकी कमर को भी कम करती है और पेट की ज्वलनशीलता को भी कम करने में कारगर है। इसमें मौजूद फ्लेवोनॉयड्स में प्राकृतिक जलनरोधात्मक तत्व होते हैं इसलिए इसका रोजाना सेवन आपको अच्छे परिणाम दे सकता है।

कौन से मसाले है फायदेमंद? : पेट कम करने की प्रक्रिया में सही मसाले भी आपको फायदा पंहुचा सकते है। इस में दालचीनी एक्स्ट्रा फैट को जलाने में उपयोगी है। इसके लिए आधा चम्मच दालचीनी को 1 ग्लास पानी में 1 चम्मच शहद मिलकर 5 मिनट रखे। फिर इस नाश्ते के पहले और सोने से पहले पीना आपके बढे पेट को कम कर देगा। ऐसे ही पुदीने के पत्ते को 1 ग्लास गरम पानी में आधा चम्मच काली मिर्च डालकर इसका घोल पीना भी बेहद फायदेमंद है।

कौन से फल खाए? : वैसे तो फल खाना अच्छी सेहत के लिए जरुरी है। कुछ फल पेट कम करने में अधिक फायदा दे सकते है। तरबूज में 83 फीसदी पानी पाया जाता है साथ ही इसमें विटामिन सी की भरपूर मात्रा होती है जो सेहत के लिए लाभदायक है। इसके अलावा सुबह नाश्ते में सेब खाना फायदेमंद है। इसमें मौजूद पोटैशियम और विटामिन्स से आपका पेट भरा रहता है जो बढ़ती तोंद कम करने में सहायक है। ऐसे ही केला भी आपकी फ़ास्ट फ़ूड की भूख को कम करता है। साथ ही केला पाचन प्रक्रिया को बढ़ता है जिससे पेट की चर्बी कम होती है।

तो फिर देर किस बात की अब बढ़ी तोंद से छुटकारा पाना मुश्किल नहीं है। बस रोजमर्रा के जीवन में सही खानपान से आप भी फिट और तंदरुस्त रह सकते है।