मंगलवार, 19 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Lemon Water Honey
Written By WD

चमकती सेह‍त के 3 राज - नींबू-पानी-शहद एक साथ

चमकती सेह‍त के 3 राज - नींबू-पानी-शहद एक साथ - Lemon Water Honey
विजय कुमार सिंघल 'अंजान'
 
अच्छी सेह‍त का बस एक राज - नींबू-पानी-शहद
 
लोगों को सुबह उठते ही चाय पीने का व्यसन होता है। इसके बिना उनका शौच नहीं होता। यह बहुत हानिकारक है। इसके स्थान पर हमें नीबू-पानी-शहद का सेवन करना चाहिए। सुबह उठते ही एक गिलास (लगभग 200 ग्राम) पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद घोलकर छानकर पीना चाहिए। गर्मियों में पानी सादा होना चाहिए और सर्दियों में थोड़ा गुनगुना लिया जा सकता है, परन्तु गर्म कभी नहीं।
 

 

 
ऐसा करने से पेट अच्छी तरह साफ होता है, आंतें क्रियाशील होती हैं और कितना भी पुराना कब्ज हो आसानी से कट जाता है। इससे भूख भी बढ़ती है और लटके हुए पेट सामान्य होते हैं। शहद हमारे शरीर में रोगों का मुकाबला करने की ताकत बढ़ाता है। नींबू न मिलने पर साधारण जल में शहद घोलकर भी पिया जा सकता है। यदि शहद भी न मिले तो नीबू-पानी या केवल सादा पानी अवश्य पीना चाहिए। 
 
तन पवित्र सेवा किए, धन पवित्र कर दान।
मन पवित्र हरि भजन कर, हो तेरा कल्याण॥
 
सौजन्य :  स्वास्थ्य रहस्य