गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Teeth
Written By WD

दांतों की सेहत के 8 राज

दांतों की सेहत के 8 राज - Teeth
दांतों की सेहत के लिए, ब्रश करना व साफ-सफाई के साथ पौष्टिक आहार बहुत जरूरी है। पौष्टिक आ‍हार, दांतों को सड़ने तथा मसूढ़ों की बीमारियां होने से रोकता है, साथ ही आवश्यक मिनरल्स, विटामिन्स व अन्य जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है। आइए जानते हैं, दांतों को स्वास्थ्य रखने के लिए किसका करें प्रयोग, और किन चीजों से रखें परहेज -  
 

 
क्या खाएं - 
1  कैल्शियम युक्त आहार जैसे- दूध, दही, चीज आदि का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें । 

 चबाकर खाने वाले फल, जैसे- अमरूद, सेब, नाशपाती आदि का प्रयोग करने से मसूढ़े स्वस्थ रहते हैं।


 
 विटामिन-ई और विटामिन-सी युक्त फल और सब्ज‍ियों का सेवन दांतों के लिए काफी लाभदायक होता हैं।

 चाय में फ्लोराइड पाया जाता है, जो दांतों को स्वस्थ रखने में सहायक होता है।


5  फास्फोरस, मैग्नीशियम, विटामिन- ए और बीटा कैरोटीन युक्त आहार का सेवन करना, दांतों के लिए लाभदायक है। 

किन चीजों से रखें परहेज - 
1 अत्यधिक सूखे और दांतों के बीच फंसने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें।


 
2 स्वीट ड्रिंक, कोल्ड ड्रिंक, रिफाइंड  कार्बोहाइड्रेट से बने स्नैक्स का प्रयोग करने से बचें । 
3 अत्यधिक ठंडी एवं गर्म चीजों को खाने या पीने हमेशा बचें। अत्यधिक सूखे और दांतों के बीच फंसने वाले खाद्य पदार्थों का प्रयोग न करें।