बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Shampoo In Pregnancy
Written By WD

प्रेग्नेंट हैं, तो ज्यादा शैंपू करना हो सकता है हानिकारक

प्रेग्नेंट हैं, तो ज्यादा शैंपू करना हो सकता है हानिकारक - Shampoo In Pregnancy
गर्भावस्था में महिलाएं यूं तो सेहत का ख्याल रखती हैं, और कई तरह की सावधानियां भी रखती हैं। लेकिन कभी-कभी अनजाने में कुछ गलतियां भी होती हैं, जिनके बारे में महिलाओं को पता नहीं होता, जैसे बालों में शैंपू का इस्तेमाल...।



जी हां, एक शोध में यह बात सामने आई है, कि शैंपू का अधिक इस्तेमाल गर्भवती महिलाओं पर बुरा असर डाल सकता है। इसका प्रमुख कारण इसमें पाए जाने वाले केमिकल्स हैं।

चीन की पेकिंग यूनिवर्सिटी में 300 अधिक महिलाओं पर किए गए शोध के आधार पर यह बात साबित हुई है, जिनमें 172 महिलाएं स्वस्थ प्रेगनेंट जबकि 132 महिलाएं गर्भपात का शि‍कार थीं। इन महिलाओं के यूरिन टेस्ट करने पर यह पाया गया कि जो महिलाएं गर्भपात का शिकार थीं, उनमें फैथलेट्स केमि‍कल की मात्रा अत्यधिक थी, जो संभवत: गर्भपात का कारण बन सकती है।
इस शोध के आधार पर गर्भावस्था के दौरान शैंपू का अधिक उपयोग करने पर गर्भपात का कारण बन सकता है। इससे बचने के लिए गर्भवती महिलाओं को सतर्कता रखना बेहद आवश्यक है। कोशिश करें कि शैंपू का अत्यधिक प्रयोग करने से बचें या फिर शैंपू के स्थान पर कोई प्राकृतिक विकल्प का इस्तेमाल करें।

इसके अलावा गर्भावस्था में प्रतिदिन बालों को धोने से बचना चाहिए, क्योंकि इस समय अधिक बाल धोने से गर्भाशय में संकुचन हो सकता है, जो महिलाओं और गर्भस्थ शिशु के लिए हानिकारक हो सकता है।

 
शैंपू का अधिक प्रयोग करने से केवल गभर्पात का ही खतरा नहीं होता बल्कि यह लिवर संबंधी समस्याओं को जन्म देने के साथ ही, सीने में दर्द और सांस संबंधी तकलीफ भी दे सकता है। यह कैंसर जैसी गंभीर समस्याओं को भी जन्म दे सकता है, जो आपके लिए खतरनाक है। इसके अलावा अधि‍क इस्तेमाल से यह आपके बालों का पोषण भी छीन सकता है।