गुरुवार, 18 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Say No To Same Pillow Long Time
Written By

लंबे समय तक क्यों नहीं लगाना चाहिए एक ही तकिया? जानें 5 कारण और सावधानियां -

लंबे समय तक क्यों नहीं लगाना चाहिए एक ही तकिया? जानें 5 कारण और सावधानियां - - Say No To Same Pillow Long Time
क्या आपको भी अपने तकिये के बगैर नींद नहीं आती... अगर आपका जवाब हां है, तो ये जानकारी आपके लिए ही है। लंबे समय तक एक ही तकिये का इस्तेमाल करना आपके लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां, श्कीन नहीं होता तो नीचे दिए गए 5 कारण जरूर पढ़ लीजिए - 
 
1 आप जिस तकिये का रोजाना प्रयोग करते हैं उसमें बैक्टीरिया मौजूद होते हैं, जो घर में धूल कणों या पालतू जानवरों के जरिए प्रवेश करते हैं और आपको प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करते हैं। ये आपको कई स्वास्थ्य समस्याओं का शिकार बना सकता है।
 
2 लंबे समय तक एक ही तकिये का प्रयोग करने के बाद वह पिचक जाता है और आपको उतना सुकून नहीं दे पाता जैसा शुरुआत में देता था। कई बार आप इसे समझ नहीं पाते और नींद में खलल महसूस करते हैं।
 
3 तकिये के पिचकने के कारण और भी कई समस्याएं हो सकती हैं, जैसे सिर के निचले हिस्से में दर्द या अकड़न एवं कई बार यह असहनीय दर्द का कारण भी बन जाता है।
 
4 लंबे समय बाद तकिये का घनत्व कम होने के कारण आपका सोने का पॉश्चर भी बदलता है जिससे शरीर में दर्द की समस्या होती है। कई बार असहनीय पीठ दर्द भी हो सकता है। 
 
5 अगर आपकी रातें अक्सर करवट बदलते हुए निकलती हैं और चैन की नींद बिल्कुल नहीं आ पा रही है तो आपको अपने पुराने तकिये को अलविदा कर देना चाहिए।
 
 
सावधानियां - 1 तकिये को समय-समय पर धोते रहें।
2 गीले बाल या फिर बालों में तेल लगाकर तकिये पर सिर न रखें, इससे बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं।
3 तकिये पर हमेशा कवर चढ़ाकर रखें।
4 तकिया कड़क न हो इस बात का ध्यान रखें।
5 एकदम नर्म तकिये सें भी परहेज करें। 
ये भी पढ़ें
सिर्फ 1 मिनट में, चम्मच से जानिए अपनी सेहत का हाल