शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Piles
Written By WD

पाइल्स से परेशान हैं, तो 5 चीजों से रखें परहेज

पाइल्स से परेशान हैं, तो 5  चीजों से रखें परहेज - Piles
पाइल्स को एक ऐसी समस्या के रूप में जाना जाता है, जिससे निजात पाना आसान नहीं होता। कई बार तो ठीक हो जाने के बाद भी यह समस्या दोबारा हो जाती है, और व्यक्ति इससे बच नहीं पाता। पाइल्स को एक हद तक कम करके, इससे होने वाली तकलीफों से बचा जा सकता है। इसके लिए खान-पान और दिनचर्या को संयमित रखना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं, पाइल्स में किन चीजों से रखें परहेज - 


1 तेल मसालेदार भोजन-  अत्यधि‍क तेल व मसालेदार भोजन आपके लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। डॉक्टर्स इस तरह के भोजन से बचने की सलाह उन लोगों को भी देते हैं, जिन्हें पाइल्स नहीं है। लेकिन मसालों का अधिक सेवन आपको इस बीमारी ये ग्रस्त बना सकता है, और यदि आप पहले से ही मरीज हैं, तो यह आपकी समस्या को और बढ़ा सकता है। 

2 फास्ट फूड से बचें - दि आपको पाइल्स है, तो फास्ट फूड से जितना हो सके, दूरी बनाएं रखें। इसकी बजाए आप, फलों या कुछ खास सब्जियों जैसे- पत्तागोभी, चुकंदर आदि को अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं, जो काफी फायदेमंद है।  


 
 

3 राजमा व मसूर से बचें-  यदि आप राजमा- चावल खाने के शौकीन हैं, तो आपको इस शौक से तौबा कर लेनी चाहिए, क्योंकि राजमा व मसूर जैसी चीजें पाइल्स के रोगियों के लिए बेहद नुकसानदायक है।  
 
 
4 उड़द की दाल-  भोजन में उड़द की दाल से बनी चीजों का सेवन जितना हो सके कम ही करें, क्योंकि यह भी आपकी समस्या को बढ़ा सकती है। 

5 घी -  वैसे तो घी आपके शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है, परंतु कई बार इसका सेवन पाइल्स के रोगियों की समस्या को बढ़ा सकता है। इसीलिए घी का सेन तभी करें, जब यह आपको सूट करता हो।