गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Medical Test In 30 Age
Written By WD

30 की उम्र में महिलाओं को करवाना चाहिए यह 6 जांच

30 की उम्र में महिलाओं को करवाना चाहिए यह 6 जांच - Medical Test In 30 Age
समय के साथ-साथ हम अपने दैनिक जीवन की चीजों में व्यस्त हो जाते हैं। 30 की उम्र तक आते आते एक समय होता है, जब हर तरह की जिम्मेदारियां हमारे सि‍र पर आ जाती हैं लेकिन सेहत की देखभाल कहीं न कहीं पीछे हो जाती है।

प्रत्यक्ष दिखने व महसूस होने वाली समस्याओं को हम जरूर हल कर लेते हैं, लेकिन कुछ स्वास्थ्य समस्याएं प्रारंभिक अवस्था में अपने लक्षण उजागर नहीं करती। ऐसे में स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना और भी जरूरी हो जाता है। तो आइए जानते हैं 30 की उम्र में करवाएं, स्वास्थ्य संबंधी कौन सी जांचें - 

 1 पैप टेस्ट- पेल्विक एग्जाम - 20 की उम्र जब पार कर रहे हों, तभी से पेल्व‍िक एग्जाम की जांच शुरू करवा दें, जो कि यूटेरस की सही स्थि‍ति का पता लगाने के लिए किया जाता है। इसके अलावा पैप टेस्ट भी हर साल करवाएं। पैप टेस्ट सर्वाइकल कैंसर की जांच के लिए किया जाता है, ताकि ऐसी किसी भी स्थि‍ति में पहले की समस्या का पता लगाकर इलाज शुरू किया जा सके।
 
2 ब्रेस्ट कैंसर - ब्रेस्ट कैंसर की जांच जरूर कराएं, क्योंकि इसमें भी कैंसर के प्रारंभिक लक्षण दिखाई नहीं देते। जब आप पैप टेस्ट करवाने जाते हैं, तभी डॉक्टर से ब्रेस्ट कैंसर की जांच भी कराएं। इसके लिए आप हर तीन साल में मेमोग्राफी करवा सकती हैं।

3 स्किन की जांच -  स्किन कैंसर से बचने के लिए इसकी जांच कराना बेहद आवश्यक है। इसलिए इस उम्र में ही स्किन की जांच करवाकर, स्किन कैंसर के खतरे को नकारें और आश्वस्‍त रहें। 
 
 
4 आंखों की जांच - आंखें लंबे समय तक समान्य रहें, और किसी प्रकार की आई प्रॉब्लम न हो, इसके लिए आंखों का चेकअप कराना बेहद आवश्यक है। आज के दौर में बहुत कम उम्र में ही बच्चों को आंखों की समस्याओं से दो चार होना पड़ता है। ऐसे में आप अगर इससे सुरक्षि‍त हैं, तो सतर्क जरूर रहें। 

5 ब्लडप्रेशर - किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या होने पर ब्लडप्रेशर की जांच जरूर कराएं। ताकि ब्लडप्रेशर नियंत्रित रखने में आसानी हो, वरना आपकी दूसरी समस्याएं बढ़ सकती हैं।
 6 कोलेस्ट्रॉल - शरीर व खून में कॉलेस्ट्रॉल के स्तर की जांच करवाना बेहद आवश्यक है। क्योंकि इनका असामान्य होना, आपको गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ि‍त बना सकता है। 
ये भी पढ़ें
मजेदार बाल कविता : पशु पुकारते...