मंगलवार, 16 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Lip Color Says About Your Health
Written By

होंठों का रंग बताएगा कि आपकी सेहत कैसी है, इन 5 टिप्स से जानिए

होंठों का रंग बताएगा कि आपकी सेहत कैसी है, इन 5 टिप्स से जानिए - Lip Color Says About Your Health
आम तौर पर होंठों का रंग गुलाबी होता है यह हम सब जानते हैं। लेकिन हर किसी के होंठ गुलाबी नहीं होते। होंठों का रंग हल्का पीला, सफेद या अन्य कई तरह से अलग हो सकता है। आपके होंठों का यही रंग आपकी सेहत की स्थिति को बयां करता है। जानने के लिए जरूर पढ़ें - 
 
1 हल्का पीलापन लिए - अगर आपके होंठों का रंग गुलाबी है, लेकिन उसके साथ हल्का पीलापन भी नजर आता है तो यह एनीमिया के लक्षणों को दर्शाता है। इसका मतलब है, आपके शरीर में हीमोग्लोबिन और लाल रक्त कणों की कमी है। इस स्थिति में विशेषज्ञ आयरन और विटामिन सी से भरपूर चीजों के सेवन की सलाह देते हैं।
 
2 गहरे लाल - अगर होंठों का रंग गहरा लाल नजर आता है तो यह आपकी सेहत के लिए गंभीर विषय है। इस तरह के होंठों का मतलब है कि आपका लिवर कमजोर है और वह आवश्यकता से अधिक एवं कठिनाईपूर्वक कार्य कर रहा है।
 
3 जामुनी या हरापन लिए - होंठों के रंग का बदलना सामान्य घटना नहीं है। कुछ स्थितियों में ठंडे मौसम में होंठों का रंग इस तरह से बदलना आपके हृदय और फेफड़ों के लिए खतरे की घंटी साबित हो सकता है।
 
4 गहरे जामुनी - कुछ लोगों के होंठों का रंग गहरा जामुनी दिखाई देता है। यह पाचन तंत्र की गड़बड़ी की ओर इशारा करता है। ऐसा होने पर आपको फाइबर और मिनरल्स से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए साथ ही बासी भोजन, फास्ट फूड और अनहेल्दी फूड से दूरी बना लेनी चाहिए।
 
5 किनारों पर जामुनी - अगर आपके होंठों के किनारे पर्पल यानि जामुनी हैं तो आपके शरीर में असंतुलन की स्थिति है। इस स्थिति में आप अपने शरीर का तापमान बदला हुआ महसूस करेंगे। ऐसा होने पर आपको आराम करना चाहिए और हेल्दी चीजें ही खानी चाहिए। 
ये भी पढ़ें
हेल्दी फूड : सेहत के लिए फायदेमंद है आलमंड-बेसिल सूप