गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Health Fruit And Grain
Written By WD

अच्छी सेहत का राज, यह 22 फल और अनाज

अच्छी सेहत का राज, यह 22 फल और अनाज - Health Fruit And Grain
अच्छी सेहत और बेहतर स्वास्थ्य के लिए हम क्या कुछ नहीं करते । कभी-कभी छोटी स्वास्‍थ्य समस्याएं आपके सारे जतन पर पर पानी फेर देती है।यही नहीं कई लोगों को यह जानकारी ही नहीं होती, कि कौन सी चीज आपकी सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से एक हैं, तो फिक्र मत किजिए, पेश है आपके लिए सेहतमंद फलों, सब्जियों और अन्य खाद्य पदार्थों की लंबी फेहरिस्त-  
 
1 केला - केला ब्लडप्रेशर नियंत्रित करने में आपकी मदद करने के साथ ही हड्डियों को मजबूत बनाता है। यह हृदय की सुरक्षा भी करता है और अतिसार, खांसी जैसे समस्याओं भी में लाभदायक है।

2 सेवफल - सेवफल भी आपके हृदय की सुरक्षा करता है, और फेफड़ों की समस्याओं को दूर करता है। यह शरीर में कॉलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित कर वजन घटाने में भी मदद करता है। कब्ज और अतिसार दोनों में लाभदायक सेवफल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। 
 
3 जामुन - हृदय को सुरक्षित रखने के साथ ही जामुन, कैंसर की रोकथाम में भी सहायक है। यह रक्त में शर्करा के सत्र को नियंत्रित कर डाइबिटीज में काफी लाभदायक सिद्ध होता है। कब्ज होने व याददाश्त कमजोर होने पर जामुन बेहद लाभकारी है।

4 अंगूर - अंगूर पथरी की समस्या को खत्म करने में मदद करता है। गुर्दे की पथरी में यह बेहद फायदेमंद है। इसके अलावा यह आंखों की रौशनी बढ़ाने, कैंसर से लड़ने और त्वचा कर रक्षा करने में भी आपकी मदद करता है। कले रंग के अंगूर एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होते हैं और वजन करने में भी सहायक होते हैं।

 
5 आम - फलों का राजा आम, पाचन शक्ति को बढ़ाकर कब्ज की समस्या में लाभ देता है। इसके अलावा यह थाइरॉइड में भी काफी लाभदायक होता है। स्मरणशक्ति में वृद्धि‍ करने के साथ ही, यह कैंसर से बचाव में मदद करता है।

6 चुकंदर - चुकंदर शरीर में खून की कमी को दूर करने में सहायक है। इसके अलाव यह ब्लडप्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है साथ ही वजन भी घटाता है। चुकंदर दिल के लिए अच्छा होता है और कैंसर से बचाता है।

 
7 नींबू - विटामिन-सी से भरपूर नींबू त्वचा, बालों, आंखों के लिए बहुत लाभकारी होता है। यह कैंसर रोकने और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद करता है। नींबू को बेहतर पाचक माना जाता है, यह स्कर्वी रोग से बचाता है।

8 संतरा -  संतरा भी विटामि‍न सी से भरपूर होता है,जो रोगप्रतिरोधक क्षमता का बढ़ाकर, शरीर के अंगों को सुचारू रूप से कार्य करने में मदद करता है। कैसर के लिए यह काफी लाभप्रद होता है।
 

 
9 गाजर - गाजर आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होती है। इसके अलावा कब्ज की समया में भी फायदा पहुंचाती है। इसमें कैंसर प्रतिरोधी गुण भी मौजूद होते हैं, जो कैंसर से बचाने में सहाक होते हैं। 

10 टमाटर - यह प्रोस्टेट ग्रंथि के लिए काफी फायदेमंद है। इसके अलावा यह खून बढ़ाकर, त्वचा में कांति लाता है। कॉलेस्ट्रॉल को कम करने और हृदय की सुरक्षा करने में भी यह सहायक है।  

 
11 अनानास - यह हड्डियों के क्षरण को रोककर उन्हें मजबूत बनाता है। इसके अलावा यह पाचन तंत्र को बेहतर बनाकर, इससे संबंधी परेशानियों को दूर करता है। दस्त रोकने और सर्दी से बचाव में यह लाभकारी है। मस्से ठीक करने के लिए भी इसे जाना जाता है। 

12 तरबूज - जल की मात्रा से भरपूर तरबूज, ब्लडप्रेशर कम करने से लेकर, वजन कम करने और स्ट्रोक को रोकने में अहम भूमिका निभाता है।यह प्रोटेस्ट कैंसर से भी बचाने में सहायक है। इसके अलावा यह शरीर में जल की आपूर्ति करने में सक्षम होता है।

 
 
13 आलूबुखारा - यह फाइबर्स से भरपूर होता है, जो कब्ज की समस्या में बेहद लाभकारी सिद्ध होता है। कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आलूबुखारा फायदेमंद होता है। हृदय रोगों से बचाकर यह जल्दी बुढ़ापा आने से रोकता है, साथ ही स्मरण शक्ति में इजाफा करता है।

14 प्याज - प्याज गर्मी से राहत दिलाने के लिए उपयोग किया जाता है। इसके अलावा यह फंगस रोधी गुणों के कि‍सी भी प्रकार के स्किन इंफेक्शन या एलर्जी से बचाता है। यह हार्ट अटैक की रिस्क को कम कर कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को भी घटाता है। 

 
15  शकरकंद -  शकरकंद फाइबर्स से भरपूर होने के कारण उर्जा देने के साथ ही वजन कम करने में सहायता करता है। यह हड्डियों को मजबूत कर, कैसर से लड़ने में मदद करता है। इतना ही नहीं यह आंखों की रौशनी को बढ़ाता है और आपके मूड को भी खुशनुमा बनाने में मदद करता है।

16 पत्ता गोभी - पत्तागोभी को अपनी डाइट में शामिल कर आप कब्ज और अपच जैसी समस्याओं से पूरी तरह से निजात पा सकते हैं। बवासीर जैसी समस्याओं के लिए पत्तागोभी एक कारगर उपाय है। इसके साथ ही यह वजन घटाने में आपकी सहायता करती है और कैंसर से भी बचाव करती है। 

 
17 फूल गोभी - यह खास तौर से स्तन कैंसर से बचाव करने में सहायक है। यह प्रोटेस्ट ग्रंथि‍ के कैंसर को भी रोकती है। इसके अलावा फूलगोभी हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। 

18  अलसी - अलसी कॉलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ ही तनाव को कम करने में मदद करती है। यह डाइबिटीज, हृदय रोग आदि में फायदेमंद होने के साथ ही, पाचन क्षमता को बेहतर बनाती है। अलसी खाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी इजाफा होता है। 

 
19 अखरोट - अखरोट आपकी दिमागी क्षमता को बढ़ाता है और हृदय रोगों से बचाव कर, कैंसर से लड़ने में मदद करता है, कॉलेस्ट्रॉल घटाने के मामले में अखरोट मददगार है, और यह आपके बिगड़े हुए मूड को सुधारने की क्षमता रखता है। 

20 अंकुरित गेहूं - गेहूं को अंकुरित कर इसका सेवन करने से बड़ी आंत के कैंसर क खतरा नहीं होता। इसके अलावा यह कब्ज की समस्या को दूर कर पाचनक्रिया को बेहतर करता है। साथ ही यह स्ट्रोक से रक्षा कर, कॉलेस्ट्रॉल को कम करता है।

 
21 अंजीर - अंजीर का सेवन रक्त चाप को नियंत्रित कर, स्ट्रोक्स से बचाता है। इसके अलावा यह कैंसर से लड़ने और वजन घटाने में भी सहायता करता है।

22 जौ,जई या ओट्स- यह खास तौर से कॉलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर वजन कम करने में सहायक होता है। इसके अलावा यह हार्ट और डाइबिटीज के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह कब्ज की समस्या को खत्म करता है। त्वचा में भी नई जान लाता है।