गुरुवार, 28 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Do Not Take Garlic In These 5 Situation
Written By

सावधान इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं लहसुन, वरना हो सकती है मुसीबत ...

सावधान इन बीमारियों में भूलकर भी न खाएं लहसुन, वरना हो सकती है मुसीबत ... - Do Not Take Garlic In These 5 Situation
वैसे तो लहसुन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि यह हर परिस्थति में आपके लिए लाभकारी हो... इसलिए आपको यह जरूर जान लेना चाहिए कि किन परिस्थतियों में आपको इसका सेवन नहीं करना चाहिए 
 
1 जब हीमोग्लोबिन कम हो - अगर आपके खून में हीमोग्लोबिन की कमी है, तो लहसुन का सेवन आपके लिए ठीक नहीं है। इसका कारण है हीमोलाइटिस एनीमिया, जो लहसुन के अधिक सेवन के कारण आपको अपनी चपेठ में ले सकता है।
 
2 ब्लडप्रेशर - ब्लडप्रेशर की समस्या, खास तौर से लो ब्लडप्रेशर की शिकायत होने पर आपको लहसुन का सेवन कम कर देना चाहिए या फिर नहीं करना चाहिए। दरअसल लहसुन ब्लडप्रेशर को और भी कम कर सकता है जो आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।
 
3 गर्भावस्था - अगर आप प्रेग्नेंट हैं, तो आपको लहसुन का सेवन बहुत सोच समझ कर करना चाहिए। लहसुन की प्रकृति गर्म होती है और इसका अधिक सेवन गर्भपात के खतरे को बढ़ा देता है।
 
4 गर्भनिरोधक का इस्तेमाल - अगर आप महिला हैं, और गर्भनिरोधक गोलियों का सेवन कर रही हैं तब भी आपके लिए लहसुन का अधिक सेवन हानिकारक हो सकता है। दरअसल ये दोनों मिलकर शरीर में अत्यधिक गर्मी पैदा करते हैं जो आपको नुकसान पहुंचा सकती है।
 
5 अल्सर - अगर आपको पेट में अल्सर की समस्या है, तब तो आपके लिए लहसुन का सेवन बेहद हानिकारक हो सकता है। इसलिए इसके सेवन से परहेज करें।
ये भी पढ़ें
5 देवता देते हैं प्यार का वरदान, इनकी पूजा कर बनाएं शादी की राह आसान