शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Do not Consume Milk After Eating 5 Things
Written By

इन 5 चीजों को खाने के बाद बिल्कुल न पिएं दूध

इन 5 चीजों को खाने के बाद बिल्कुल न पिएं दूध - Do not  Consume Milk After Eating 5 Things
दूध पीना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है और ब्यूटी के लिए भी इसके फायदे कम नहीं है। लेकिन दूध पीने से पहले अगर आप इन 5 चीजों का सेवन कर रहे हैं, तो यह खतरनारक हो सकता है। ध्यान से पढ़ें, किन 5 चीजों के बाद न करें दूध का सेवन - 


1 तिल और नमक - तिल और नमक से बनी चीजों को खा रहे हैं, तो इसके बाद दूध का सेवन बिल्कुल न करें। यह आपको नुकान पहुंचा सकती हैं। इनके सेवन के करीब 2 घंटे बाद ही दूध पिएं। 

2 उड़द - उड़द की दाल के बाद दूध का सेवन पेट व स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याओं का कारण बन सकता है। अत: उड़द की दाल और दूध के सेवन के बीच कम से कम दो घंटों का अंतराल जरूर रखें।


3 सिट्र‍िक फल - सिट्र‍िक एसिड युक्त खट्टे फलों का सेवन करने के बाद दूध का सेवन हानिकारक है। अत: इन दोनों का सेवन करते समय लंबा अंतराल होना आवश्यक है।


4 मछली - अगर आप फिश खाने के शौकीन हैं, तो इसे खाने के बाद गलती से भी कभी दूध का सेवन न करें। ऐसा करने से आपको फूड पॉइजनिंग के साथ-साथ पेट संबंधी अन्य तकलीफें हो सकती हैं।


5 दही - दही खाने के बाद दूध का सेवन करने से बचें, अन्यथा आपको पेट संबंधी समस्याएं और पाचन में गड़बड़ी हो सकती है।