शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. benefits of aerobics
Written By

एरोबिक्स के 5 बेहतरीन फायदे, जरूर जानिए

एरोबिक्स के 5 बेहतरीन फायदे, जरूर जानिए - benefits of aerobics
खुद को फिट रखने के लिए एक्सरसाइज के कई तरीके हैं। छोटी-मोटी एक्सरसाइज, योग और व्यायाम के अलावा एरोबिक भी खुद को फिट रखने का मजेदार तरीका है। जानिए इसके 5 बेहतरीन फायदे -  


 
1 ऐरोबिक अपनाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह एक्सरसाइज का एक मजेदार तरीका है, जो आपको बिल्कुल बोर नहीं होने देगा और सेहत के फायदे देगा सो अलग। 
 
2 ऐरोबिक करना सिर्फ आपकी शारीरिक सेहत के लिए फायदेमंद नहीं है, बल्कि आपके दिमाग के लिए भी यह बेहद असरकारी एक्सरसाइज है, जो शरीर और दिमाग दोनों को स्वस्थ रखता है।
 
 

3 यह एक्सरसाइज ब्रेन की कोशिकाओं के नुकसान से बचाती है और ऑक्सीजन की बेहतर आपूर्ति में मदद करती है जिससे आप तरोताजा महसूस करते हैं।


 
4 ऐरोबिक्स, मानसिक समस्याओं और खास तौर से तनाव व डिप्रेशन के लिए बेहद फायदेमंद है। यह तनाव को कम करने में बेहद मददगार है।
 
5 वजन घटाने के मामले में इस एक्सरसाइज का कोई तोड़ नहीं। कम समय में वजन घटाने का यह बेहतरीन तरीका है। अगर मूड खराब है, या फिर आपको गुस्सा ज्यादा आता है, तो ऐरोबिक्स करना आपके लिए बढ़िया विकल्प है।  
ये भी पढ़ें
प्रेम कविता : क्या तुम प्रेम में हो...