गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Aloe Vera In Hindi
Written By WD

जानिए, एलोवेरा के 7 अनूठे असरकारी फायदे

जानिए, एलोवेरा के 7 अनूठे असरकारी फायदे - Aloe Vera In Hindi
इन दिनों एक हर्बल खासी चर्चा में है। सौन्दर्य निखार के लिए हर्बल कॉस्मेटिक प्रोडक्ट के रूप में बाजार में एलोवेरा जैल, एलोवेरा बॉडी लोशन, एलोवेरा हेयर जैल,एलोवेरा स्किन जैल, एलोवेरा शैंपू, एलोवेरा साबुन, एलोवेरा फेशियल फोम, और एलोवेरा ब्यूटी क्रीम में ब्यूटी पार्लरों में धड़ल्ले से प्रयोग हो रहा है।  

ग्वारपाठा, अलोवेरा, एलोवेरा, एलोविरा, ऐलोवेरा नाम से पुकारी जाने वाली यह जड़ीबूटी ना सिर्फ सौन्दर्य उत्पादों में बल्कि कई असाध्य रोगों में औषधि के रूप में भी प्रयोग की जा रही है। इसके गुण जितने चमत्कारी हैं उसे पाना उतना ही सरल है। इसे घर में भी कम से कम जगह में, छोटे-छोटे गमले में सहजता से उगाया जा सकता है।  
 
आइए जानें इसके 7 गुण : 

1 . एलोवेरा की कांटेदार पत्तियों को काटकर रस निकाला जाता है। 3-4 चम्मच रस सुबह खाली पेट लेने से दिन-भर शरीर में चुस्ती-स्फूर्ति बनी रहती है। 

2. जलने पर, कटने पर, अंदरूनी चोटों पर एलोवेरा अपने एंटीबैक्टेरिया और एंटीफंगल गुण के कारण घाव को जल्दी भरता है। 

3. यह रक्त में शर्करा के स्तर को बनाए रखता है। 

4. जोड़ों का दर्द, त्वचा की खराबी, मुंहासे, रूखी त्वचा, धूप से झुलसी त्वचा, झुर्रियों, चेहरे के दाग-धब्बों, आंखों के काले घेरों, फटी एडियों के लिए यह लाभप्रद है। 

5. इसका पल्प या जैल निकालकर बालों की जड़ों में लगाना चाहिए। बाल काले, घने-लंबे एवं मजबूत होंगे। 

6 . यह मच्छर से भी त्वचा की सुरक्षा करता है। 
 
7. एलोवेरा जैल या ज्यूस मेहंदी में मिलाकर बालों में लगाने से बाल चमकदार होंगे।