शुक्रवार, 29 मार्च 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. सेहत
  3. यूँ रहें स्वस्थ
  4. Almond
Written By WD

बादाम खूबसूरत बनाती है, पढ़ें 15 पौष्टिक गुण

बादाम खूबसूरत बनाती है, पढ़ें 15 पौष्टिक गुण - Almond
बादाम एक स्वादिष्ट ड्रायफ्रूट है। इसके पौष्टिक गुण ना सिर्फ खूबसूरत बनाते हैं बल्कि सेहत की दृष्टि से भी उनका कोई मुकाबला नहीं। आइए जानते हैं इस मेवा के 15 ऐसे गुण जो आपके लिए फायदेमंद सिद्ध होंगे- 
 
* बादाम तेल से कब्ज दूर होती है और यह शरीर को ताकतवर बनाता है।
 
*पूरे परिवार के लिए आदर्श टॉनिक बादाम तेल का सेवन सुपर फूड के तौर पर किया जा सकता है।

 
*यह पेट की तकलीफों को दूर करने के साथ आंत की कैंसर में भी उपचारी है।
 
*बादाम तेल के नियमित सेवन से कोलेस्ट्रॉल कम होता है। यानी यह दिल की सेहत के लिए भी अच्छा है।

*बादाम मस्तिष्क और स्नायु प्रणालियों के लिए पोषक तत्व है। 
 
*यह बौद्धिक ऊर्जा बढ़ाने वाला, दीर्घायु बनाने वाला है।

*मीठे बादाम तेल के सेवन से मांसपेशियों में दर्द जैसी तकलीफ से तत्काल आराम मिलता है।
 
*बादाम का प्रयोग रंगत में निखार लाता है और बेजान त्वचा को रौनक प्रदान करता है। त्वचा की खोई नमी लौटाने में भी भीगी बादाम का पेस्ट सर्वोत्तम माना गया है।

*शुद्ध बादाम तेल तनाव को दूर करता है। दृष्टि पैनी करता है और स्नायु के दर्द में भी राहत दिलाता है।
 
*विटामिन डी से भरपूर बादाम तेल बच्चों की हड्डियों के विकास में भी योगदान करता है। 

*बादाम तेल से रूसी दूर होती है और बालों की साज-संभाल में भी यह कारगर है। इसमें मौजूद विटामिन तथा खनिज पदार्थ बालों को चमकदार और सेहतमंद बनाते हैं। 
 
*बादाम तेल का इस्तेमाल बाहर से किया जाए या फिर इसका सेवन किया जाए, यह हर लिहाज से उपचारी और उपयोगी साबित होता है। 

*हर रोज रात को 250 मिग्रा गुनगुने दूध में 5-10 मिली बादाम तेल मिलाकर सेवन करना लाभदायक होता है। 
 
* रूखी त्वचा को नरम, मुलायम बनाने के लिए भी आप बादाम तेल लगा सकते हैं। 
 
नहाने से 2-3 घंटे पहले इसे लगाना आदर्श रहता है। बादाम तेल की मालिश न सिर्फ बालों के लिए अच्छी होती है, बल्कि मस्तिष्क के विकास में भी फायदेमंद होती है। हफ्ते में एक बार बादाम तेल की मालिश गुणकारी है।