शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. चुनाव 2022
  2. गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  3. न्यूज: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022
  4. Poll Of Exit Polls Results 2022 Highlights: BJP Predicted To Win Gujarat, Himachal
Written By
Last Updated : सोमवार, 5 दिसंबर 2022 (22:03 IST)

Poll Of Exit Polls Results 2022 : गुजरात में 7वीं बार सत्ता में आ सकती है भाजपा, हिमाचल प्रदेश में कड़ी टक्कर

Poll Of Exit Polls Results 2022 : गुजरात में 7वीं बार सत्ता में आ सकती है भाजपा, हिमाचल प्रदेश में कड़ी टक्कर - Poll Of Exit Polls Results 2022 Highlights: BJP Predicted To Win Gujarat, Himachal
Poll Of Exit Polls Results 2022 : गुजरात (Gujarat) में हुए विधानसभा चुनाव में भी भाजपा की रिकॉर्डतोड़ जीत का अनुमान बताया जा रहा है। तमाम एग्जिट पोल्‍स के अनुमानों के अनुसार गुजरात में बीजेपी जीत का अपना रिकॉर्ड तोड़ सकती है। हिमाचल प्रदेश में भी वह कांग्रेस को कड़ी टक्‍कर देते हुए जीत हासिल कर सकती है। दिल्ली के एमसीडी चुनावों में आम आदमी पार्टी के जीतने की उम्‍मीद जताई गई है।
 
गुजरात में भाजपा को स्पष्ट बहुमत : ‘इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कहा गया है कि गुजरात में भाजपा को 129 से 151 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 16 से 30 सीट मिलने का अनुमान है। गुजरात में आम आदमी पार्टी को 9-11 सीट मिल सकती है।
‘एबीपी-सी वोटर’ के सर्वेक्षण के अनुसार, गुजरात में भाजपा को 128 से 140 सीट प्राप्त हो सकती है, तो कांग्रेस को 31 से 43 सीट के साथ संतोष करना पड़ सकता है। आप को 3 से 11 सीट मिल सकती है।
 
‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में अनुमान जताया गया है कि गुजरात में भाजपा को 117 से 140 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस के खाते में 34 से 51 सीट आ सकती है। आप को 6-13 सीट मिलने का अनुमान है।
 
‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के एग्जिट पोल के अनुसार गुजरात में भाजपा को 128 से 148 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 30 से 42 सीट मिलने का अनुमान है। आम आदमी पार्टी को 2-10 सीट मिल सकती है।
 
गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 93 सीट के लिए सोमवार को मतदान हुआ। इससे पहले एक दिसंबर को 89 सीट पर मतदान हुआ था।
क्या कहते हैं हिमाचल के पोल्स : हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद आए एग्जिट पोल में कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच कड़ी टक्कर के अनुमान जताए गए हैं। हालांकि, कई सर्वेक्षणों में कहा गया है कि भाजपा को बढ़त मिल सकती है।
‘इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया’ के एग्जिट पोल में कांग्रेस की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है। इसके अनुसार, कांग्रेस को 44 प्रतिशत मतों के साथ 30 से 40 सीट मिल सकती है, तो सत्तारूढ़ भाजपा को 42 प्रतिशत मतों के साथ 24 से 34 सीट हासिल हो सकती है।
 
‘इंडिया टीवी-मैट्रिज’ के चुनाव बाद सर्वेक्षण में कहा गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 35 से 40 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 26 से 31 सीट पाकर एक बार फिर से विपक्ष में रहना पड़ सकता है।
‘न्यूज एक्स-जन की बात’ के एग्जिट पोल में भी हिमाचल प्रदेश में भाजपा को बढ़त मिलने का अनुमान जताया गया है। इसमें कहा गया है कि भाजपा को 32 से 40 सीट मिल सकती है, तो कांग्रेस को 27 से 34 सीट मिलने का अनुमान जताया गया है।
 
‘रिपब्लिक टीवी-पीमार्क’ के सर्वेक्षण में अनुमान जताया गया है कि हिमाचल प्रदेश में भाजपा को 34 से 39 सीट मिल सकती है, जबकि कांग्रेस को 28 से 33 सीट हासिल हो सकती है। हिमाचल प्रदेश की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को मतदान हुआ था।
ये भी पढ़ें
Gujarat Assembly Elections 2022: दूसरे चरण में 93 सीट पर 61 प्रतिशत मतदान