शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. »
  3. नन्ही दुनिया
  4. »
  5. क्या तुम जानते हो?
Written By WD

कब मनाया जाता है थलसेना दिवस

कब मनाया जाता है थलसेना दिवस -
सन् 1947 में भारत को स्वतंत्रता मिलने के तुंरत बाद भारतीय थलसेना की स्थापना हुई थी। थलसेना दिवस 15 जनवरी को मनाया जाता है। इस दिन सेना के वीर जवान अपनी शक्ति का प्रदर्शन करके देश पर सर्वस्व न्यौछावर करने के जज्बे को अधिक पुख्ता करते हैं तथा अपने देशवासियों को यह एहसास कराते हैं कि हमारे रहते हुए आप तक कोई भी खतरा नहीं पहुंच सकता।

वर्तमान में थलसेना के प्रमुख जनरल बिक्रम सिंह हैं। प्रति वर्ष थलसेना दिवस के उपलक्ष्य में सेना की तरफ से सेना दिवस का आयोजन भी किया जाता है। भारतीय थलसेना विश्व की दूसरी सबसे बड़ी सेना है। यह पूर्णतः स्वेच्छिक सेवा है। भारतीय रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत थलसेना का नियंत्रण और संचालन का कार्य होता है।

FILE


भारतीय थलसेना में फील्ड मार्शल का पद उच्चतम माना जाता है। यह एक मानद पद है जो केंद्र सरकार की अनुशंसा पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किया जाता है। केवल विशिष्ट परिस्थितियों में ही इसकी अनुशंसा की जाती है। अब तक भारतीय सेना के 6 दशकों के इतिहास में मात्र दो अधिकारियों को ही फील्ड मार्शल का पद सौंपा गया है।

सेना दिवस पर सेना जो सुरक्षा का एहसास देश को देती है, वह उस पर आज तक खरी उतरती आई है। देश पर आए हर संकट से जान की बाजी लगाकर लड़ती है और देशवासियों को सुरक्षित रखने कि कोशिश करती है। चाहे वो संकट दुश्मन देशों की तरफ से आया हो या फिर अन्य मोर्चे पर हो।

भारतीय थलसेना प्राकृतिक आपदा, अशांति और उपद्रव की स्थितियों में बचाव एवं मानवीय सहायता पहुंचाने में प्रशासन का सहयोग भी करती है।

समय आने पर देश में होने वाली प्राकृतिक आपदाओं के वक्त भी भारतीय सेना जी जान लगाकर देशवासियों की रक्षा करने में जुट जाती है। उनका देश के प्रति यह जज्बा ही इतना अमिट है कि सभी भारतीय आंख मूंदकर सेना पर भरोसा करता है। थलसेना दिवस पर सभी भारतीय सेना के वीर जवानों को दिल से नमन।

जय हिन्द, जय हिन्द की सेना!!
ये भी पढ़ें
हाथी जैसे बल के लिए बल समूह संयम योगा ध्यान