गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. लाइफ स्‍टाइल
  2. नन्ही दुनिया
  3. क्या तुम जानते हो?
  4. National Science Day
Written By WD

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस(नेशनल साइंस डे) : जीवन को सरल बनाता विज्ञान

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस(नेशनल साइंस डे) : जीवन को सरल बनाता विज्ञान - National Science Day
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (नेशनल सांइस डे) हर वर्ष 28 फरवरी को मनाया जाता है। रमन प्रभाव की खोज 28 फरवरी को ही महान वैज्ञानिक सर चंद्रशेखर वैंकट रमन ने 1928 में की थी। इस उपलक्ष्य में यह दिन सांइस डे के तौर पर मनाया जाता है। इस खोज के लिए सर रमन को भौतिकी में नोबल पुरस्कार भी मिला था। 
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस भारत के कुछ खास विज्ञान पर्वों में से एक है। इस दिन स्कूल और कॉलेजों में छात्र सांइस के प्रोजेक्ट बना कर प्रदर्शित करते हैं। वहीं नेशनल और स्टेट साइंस इंस्टीट्यूट उनके नवीन रिसर्च भी दिखाते हैं। स्पीच, रेडियो पर टॉक शो, विज्ञान प्रदर्शनी, रात्रि में आकाश देखकर तारों और ग्रहों को समझना और बहुत से अन्य कार्यक्रम इस दिन आयोजित किए जाते हैं। 
 
पूना स्थित रेडियो एस्ट्रोनॉमी सेंटर (आरएसी) और जाइंट मेट्रेवेव रेडियो टेलीस्कोप (जीएमआरटी) दुनिया के प्रसिद्ध टेलीस्कोप हैं। इन दोनों को नेशनल सेंटर फॉर रेडियो एस्ट्रोफिजिक्स चलाता है। इन जगहों पर खास कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। विज्ञान और तकनीक मंत्री इस दिन छात्रों, वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं और आम लोगों के लिए अपना संदेश देते हैं। 
 
इस दिन को मनाने के पीछे विज्ञान में लोगों की रूचि बनाए रखना है। कैसे विज्ञान रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाता है, यह बताना भी कार्यक्रम का उद्देश्य है।