शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. आप फैक्टर
Written By WD
Last Modified: अमेठी , शुक्रवार, 2 मई 2014 (12:40 IST)

अरविन्द केजरीवाल- कांग्रेस, भाजपा को वोट दिया तो खुदा से गद्दारी...

अरविन्द केजरीवाल- कांग्रेस, भाजपा को वोट दिया तो खुदा से गद्दारी... -
FILE
अमेठी। दिल्ली के पूर्व मुख्‍यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता अरविन्द केजरीवाल ने शुक्रवार को एक सभा में कहा कि यदि आपका एक भी वोट कांग्रेस और भाजपा को गया तो यह खुदा और देश के साथ गद्दारी होगी।

केजरीवाल की इस सभा से ऐसा लग रहा था मानो वे सिर्फ मुसलमानों को संदेश दे रहे हों। उन्होंने अपने सिर पर उर्दू में लिखी आम आदमी पार्टी की टोपी लगा रखी थी। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस पर गठजोड़ का आरोप लगाते हुए कहा कि दोनों पार्टियां एक दूसरे से मिली हुई हैं।

उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी सिर्फ एक साल पुरानी है। जब हमने दिल्ली में चुनाव लड़ा तब मीडिया से लेकर सभी राजनीतिक दल हमारा मजाक उड़ा रहे थे। वे कह रहे थे कि हमें दो-चार सीटें ही मिलेंगी, लेकिन अल्लाह का करिश्मा है हमें दिल्ली में अच्छी सफलता मिली। इंशाअल्लाह हमें यहां भी कामयाबी मिलेगी।