शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. »
  3. लोकसभा चुनाव 2014
  4. »
  5. चुनाव मैदान से
Written By भाषा
Last Modified: गांधीनगर , बुधवार, 30 अप्रैल 2014 (12:05 IST)

भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस-वाघेला

भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी कांग्रेस-वाघेला -
FILE
गांधीनगर। गुजरात विधानसभा में विपक्ष के नेता तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शंकर सिंह वाघेला ने बुधवार को दावा किया कि राज्य में बुधवार को सभी 26 लोकसभा सीटों पर एकसाथ हो रहे चुनाव के दौरान उनकी पार्टी सत्तारूढ़ भाजपा से अधिक सीटें जीतेगी।

स्वयं राज्य की साबरकांठा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे वाघेला ने यहां अपना वोट डालने के बाद पत्रकारों से बातचीत में भाजपा पर चुनाव प्रचार का स्तर बेहद नीचे गिराने का भी आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि पार्टी नेताओं ने अपने भाषणों में जिस तरह की भाषा का उपयोग किया है, वह गरिमापूर्ण नहीं है।

वाघेला ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने पहले ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर संविधान की भावना को ठेस पहुंचाया है।

उन्होंने दावा किया कि चुनाव के बाद केंद्र में कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की लगातार तीसरी बार सरकार बनेगी। ज्ञातव्य है कि फिलहाल गुजरात में कांग्रेस के पास 9 तथा भाजपा के पास 17 लोकसभा सीटें हैं। (वार्ता)