शनिवार, 20 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. दद्दू का दरबार
Written By WD

कब्रिस्तान की हरियाली

- एमके सांघी

कब्रिस्तान की हरियाली -
प्रश्न : दद्दू, खबर है कि एक शहर के सर्वे से पता चला है कि वहां बगीचों के बजाए कब्रिस्तान में ज्यादा हरियाली और पेड़ हैं। आप क्या कहेंगे इस बारे में?

उत्तर : कब्रिस्तान की हरियाली देखकर बात तो सही लगती है। चलिए अब परलोक की यात्रा करने जा रहे किसी भी बाशिंदे को यह शिकायत नहीं रहेगी कि उसकी अर्थी उठाने के लिए चार कंधे नहीं मिले। काफी लोग इसलिए कंधा देने के लिए तैयार हो जाएंगे कि चलो शोक प्रदर्शन भी हो जाएगा और साथ ही कब्रिस्तान की नीरवता से मन को शांति, वहां की हरियाली से आंखों को सुकून व शहरी प्रदूषण से परेशानहाल फेफड़ों को मुफ्त की थोड़ी शुद्ध हवा भी खाने के लिए मिल जाएगी।