बुधवार, 24 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. दद्दू का दरबार
  4. Taj Mahal

प्रेमी पतंगों का ताजमहल

प्रेमी पतंगों का ताजमहल - Taj Mahal
प्रश्न : दद्दू, शीर्ष पुरातत्वविदों ने यह कहते हुए ताजमहल में कृत्रिम रोशनी किए जाने पर आपत्ति जताई  है कि ताजमहल ऐसा स्मारक नहीं है जिसके साथ प्रयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि रोशनी के कारण आकर्षित होने वाले कीट ताजमहल की संगमरमर की सतह पर मल त्याग करके उसे नुकसान पहुंचाते हैं।  आप क्या कहेंगे इस बारे में?

उत्तर : ये बात तो सही नहीं लगती है। कृत्रिम रोशनी के सामने कीट-पतंगे ताजमहल को खंडहर से ज्यादा अधिक कुछ नहीं समझते हैं। उनके लिए कृत्रिम रोशनी ही ताजमहल होती है। जैसे ही वे किसी कृत्रिम रोशनी के समीप आते हैं तो अपनी पतंगियों को यही कहते हैं कि देखो, मैंने तुम्हारे लिए ये ताजमहल बनवाया है इसीलिए पतंगे-पतंगियों के जोड़े कृत्रिम रोशनी के आसपास ठीक उसी तरह मंडराते हैं जिस तरह इंसानी प्रेमी जोड़े ताजमहल के आसपास। इस तर्क के अनुसार कृत्रिम रोशनी से ताजमहल का बचाव ही होना चाहिए।