गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. मनोरंजन
  2. गुदगुदी
  3. दद्दू का दरबार
  4. P.V. Sindhu

दद्दू का दरबार : मुंबई मिरर...

दद्दू का दरबार : मुंबई मिरर... - P.V. Sindhu
प्रश्न : दद्दूजी, भारत की पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी और रियो ओलंपिक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधु के कोच पुलेला गोपीचंद की पत्नी पीवी लक्ष्मी ने मुंबई मिरर को एक इंटरव्यू दिया था, लेकिन जिस तरह की हैडिंग इस अखबार ने बनाई है, उस पर लोग जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। मुंबई मिरर में छपे लक्ष्मी के इस इंटरव्यू के केवल सनसनीखेज बनाने के लिए लक्ष्मी के बयान को बेहद गैर जिम्मेदार तरीके से पेश किया गया। आप क्या कहेंगे इस बारे में?


 
उत्तर : देखिए अब तक मुंबई मिरर दूसरों को आईना दिखाता रहा है। इस बार गलती से उनकी हलकी और गलत सोच उन्हीं के आईने के दायरे में आकर कैद हो गई। पुलेला गोपीचंद जैसे कोच, उनकी सम्माननीय पत्नी और उनकी शिष्या पीवी सिंधु जिसने ओलम्पिक में रजत पदक जीतकर देश का मान बचाया के बारे में देश की जनता ऐसी अशोभनीय बात को कैसे सहन करेंगी। मुंबई मिरर को बहुत सोचसमझ कर किसी पर पत्थर फेंकना चाहिए।