गुरुवार, 25 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA World Cup 2018, Portugal-Uruguay Football Match, Cristiano Ronaldo
Written By
Last Modified: शुक्रवार, 29 जून 2018 (17:44 IST)

FIFA WC 2018 : गोडिन, उरूग्वे की निगाहें रोनाल्डो को रोकने पर

FIFA WC 2018 : गोडिन, उरूग्वे की निगाहें रोनाल्डो को रोकने पर - FIFA World Cup 2018, Portugal-Uruguay Football Match, Cristiano Ronaldo
सोची। उरूग्वे और उसके कप्तान डिएगो गोडिन शनिवार को यहां सोची में पुर्तगाल के खिलाफ होने वाले विश्व कप के अंतिम 16 के मुकाबले में उसके स्टार स्ट्राइकर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को रोकने का प्रयास करेंगे। गोडिन और उनकी टीम के साथी खिलाड़ी रियाल मैड्रिड और पुर्तगाल के पांच बार के बैलेन डिओर विजेता को निशाना बनाए होंगे जिससे यह मुकाबला काफी दिलचस्प होगा क्योंकि 33 वर्षीय रोनाल्डो इस विश्व कप में शानदार फार्म में हैं और इसका पूरा लुत्फ उठा रहे हैं।


लेकिन उरूग्वे एकमात्र ऐसी टीम है जो ग्रुप चरण में एक भी गोल गंवाए नॉकआउट दौर में पहुंची है। गोडिन एटलेटिको क्लब से खेलते हैं जिसका डिफेंस यूरोपीय क्लब में सबसे दमदार है और दिलचस्प बात यह है कि उरूग्वे की टीम ने 2018 में छह मैचों में एक भी गोल नहीं गंवाया है। रोनाल्डो इस विश्व कप में चार गोल कर चुके हैं जिसमें स्पेन के खिलाफ 3-3 के ड्रॉ मुकाबले में हैट्रिक भी शामिल है।

उनके नाम 85 अंतरराष्ट्रीय गोल हैं जो इतिहास में किसी यूरोपीय खिलाड़ी की तुलना में सबसे ज्यादा हैं। पिछले दो वर्षों में उन्होंने रियाल मैड्रिड के लिए गोडिन के एटलेटिको के खिलाफ दो हैट्रिक लगाई हैं और चैंपियंस लीग फाइनल्स में क्लब को दो बार खिताब दिला चुके हैं। महान फुटबॉलर डिएगो मेराडोना ने हाल में दोनों की तुलना करते हुए कहा था, गोडिन एक स्टार हैं। वे रक्षात्मक हैं, दमदार हैं, गोल करते हैं, खिताब जीतते है और एक भी मैच नहीं छोड़ते।

उरूग्वे के लिए सेंट्रल डिफेंस में गोडिन के साथ गिमेनेज भी शामिल होने को तैयार हैं जो चोट के कारण रूस पर मिली 3-0 की जीत के मैच में नहीं खेल पाए थे। वहीं रोनाल्डो टीम के लिए गोल करने को बेताब होंगे, उन्होंने ईरान के खिलाफ पुर्तगाल के 1-1 से ड्रॉ मैच में पेनल्टी बचाई थी। वीएआर ने ईरान को स्पाट-किक प्रदान की थी। उरूग्वे की टीम शानदार है, जिसमें रोड्रिगो बेंटानकुर, लुकास टोरेरा और माटियास वेसिनो जैसे मिडफील्डर शामिल हैं।

इसके अलावा उनके पास लुई सुआरेज और एडिनसन कावानी के रूप में महान गोल स्कोरर मौजूद हैं। सुआरेज भले ही पहले जितने फुर्तीले नहीं हों लेकिन फिर भी रूस में दो बार गोल कर चुके हैं। एक और गोल से वे उरूग्वे के 1950 विश्व कप विजेता आस्कर मिगुएज के टूर्नामेंट में आठ गोल के रिकॉर्ड की बराबरी कर लेंगे। पुर्तगाल के कोच फर्नांडो सांटोस ने कहा, उनकी टीम शानदार दक्षिण अमेरिकी टीम है।
रोनाल्डो को युवा प्रतिभाओं जैसे बर्नांडो सिल्वा और गोंकालो गुएडेस का साथ मिलेगा। सेबेस्टियन कोट्स ने रोनाल्डो के बारे में कहा, हम उन्‍हें उसी तरह रोकेंगे जैसे हम हर खिलाड़ी को रोकते हैं, भले ही वे सुपरस्टार हों। आप सिर्फ एक खिलाड़ी को ध्यान में रखकर मैच की तैयारी नहीं करते। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
FIFA WC 2018 : कोच जोकिम ने स्‍वीकारा, जर्मनी को बड़े बदलाव की जरूरत