शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. खेल-संसार
  2. अन्य खेल
  3. फीफा विश्व कप 2018
  4. FIFA WC 2018 : स्पेन की जीत ने ग्रुप 'बी' को बनाया ग्रुप ऑफ डैथ
Written By
Last Modified: कजान , गुरुवार, 21 जून 2018 (21:03 IST)

FIFA WC 2018 : स्पेन की जीत ने ग्रुप 'बी' को बनाया ग्रुप ऑफ डैथ

FIFA WC 2018 : स्पेन की जीत ने ग्रुप 'बी' को बनाया ग्रुप ऑफ डैथ - FIFA WC 2018 : स्पेन की जीत ने ग्रुप 'बी' को बनाया ग्रुप ऑफ डैथ
कजान। स्पेन ने ईरान की मजबूत रक्षापंक्ति को दूसरे हॉफ में डिएगो कोस्टा के गोल से भेदते हुए फीफा विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट के संघर्षपूर्ण मुकाबले में 1-0 से जीत हासिल की और ग्रुप 'बी को ग्रुप ऑफ डैथ बना दिया है। पूर्व चैंपियन स्पेन के इस जीत के बाद 2 मैचों से 4 अंक हो गए हैं जबकि पुर्तगाल के भी 2 मैचों से 4 अंक हैं।


ईरान के 2 मैचों से 3 अंक हैं और इस ग्रुप से नॉकआउट चरण में जाने वाली 2 टीमों का फैसला ग्रुप के आखिरी मैचों के बाद ही हो पाएगा। ग्रुप में स्पेन ने इससे पहले पुर्तगाल से 3-3 का ड्रॉ खेला था और अब उसने ईरान को 1-0 से हराया। ईरान ने इससे पहले मोरक्को को 1-0 से हराया था।

पुर्तगाल की टीम मोरक्को को 1-0 से हरा चुकी है। मोरक्को टूर्नामेंट से बाहर हो चुका है। ईरान का आखिरी ग्रुप मुकाबला क्रिस्टियानो रोनाल्डो की पुर्तगाल सेना से होना है जबकि स्पिन की टीम मोरक्को से भिड़ेगी। ग्रुप ए से पुर्तगाल, स्पेन और ईरान तीनों के पास दूसरे चरण में जाने का मौका बना हुआ है।

ईरान ने बुधवार रात खेले गए इस मुकाबले में अपनी मजबूत रक्षापंक्ति के दम पर स्पेन को पहले हॉफ में गोल करने से रोके रखा। छोटे छोटे पासों के साथ खेल रही स्पेन की टीम के लिए ईरान की रक्षापंक्ति को भेदना काफी मुश्किल काम हो रहा था और पहला हॉफ गोल रहित बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरे हॉफ में 54 वें मिनट में स्पेन को उसका एकमात्र विजयी गोल ईरान की गलती से मिल गया। स्पेन के एक हमले में रामिन रेजियन का गेंद क्लीयरेंस करने का प्रयास उल्टा साबित हुआ और गेंद स्पेन के कोस्टा के पैरों से टकराकर वापिस गोल में चली गई और स्पेन को अप्रत्याशित रूप से बढ़त मिल गई।

कोस्टा का यह टूर्नामेंट का तीसरा गोल था। ईरान ने हालांकि 64वें मिनट में सईद एजातोलाही के गोल से बराबरी कर ली थी और ईरानी खिलाडियों ने इस गोल का जश्न भी मना लिया था लेकिन वीडियो असिस्टेंट रेफ़री (वार) सिस्टम ने ऑफ साइड के चलते इस गोल को अमान्य करार दिया और ईरान की सारी ख़ुशी तुरंत नदारद हो गई।


स्पेन ने अपनी बढ़त को बनाए रखते हुए टूर्नामेंट की पहली जीत अपने नाम की और खुद को मुकाबले में बनाए रखा। 5वीं बार विश्व कप में खेल रहे ईरान को पहली बार विश्व कप के नॉकआउट चरण में जाने के लिए अब अपने आखिरी मैच में मजबूत पुर्तगाल को हराना होगा। (वार्ता)
ये भी पढ़ें
टीम इंडिया अगले पांच सालों में खेलेगी सबसे ज्यादा 203 मैच