मौसम के अनुसार कपड़ों का चयन फैशन और स्वास्थ, दोनों के लिहाज से बिल्कुल फिट होता है। हर मौसम में हम पहनावा चुनते समय हम अपनी सुविधा अनुसार कुछ सावधानियां जरूर रखते हैं। उसी प्रकार बरसात के दिनों में भी कुछ सावधानियां रखकर कपड़ों का चयन किया जाए तो आपको अधिक सुविधा होती है। जानते हैं, कैसा हो बारिश में कपड़ों का चयन -
जार्जेट या शिफॉन- इन कपड़ों का एक सकारात्मक पक्ष यह है, कि ये कपड़े भीगने के बाद गर्मी या हवा में जल्दी और आसानी से सूख भी जाते हैं। इन कपड़ों में जरा भी नमी लगी या फिर भीग गए तो ये पारदर्शी हो सकते हैं, और आप गीलेपन से परेशान होंगे सो अलग। इसीलिए सोच समझ कर इस तरह के कपड़ों का चयन करें।