शुक्रवार, 19 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. किसान आंदोलन
  4. Kamal Nath and Digvijay met Shivraj regarding farmers' issues
Written By
Last Updated : रविवार, 23 जनवरी 2022 (20:56 IST)

किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज से मिले कमलनाथ और दिग्विजय

किसानों के मुद्दों को लेकर शिवराज से मिले कमलनाथ और दिग्विजय - Kamal Nath and Digvijay met Shivraj regarding farmers' issues
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज यहां विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुलाकात कर किसानों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कमलनाथ और सिंह टेम और सुठालिया परियोजना से प्रभावित लगभग दो दर्जन किसानों के साथ मुख्यमंत्री चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे। इस दौरान किसानों ने स्वयं चौहान को अपनी समस्याएं बताईं।

सूत्रों के अनुसार चौहान ने आश्वासन दिया है कि किसानों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा। दिग्विजय सिंह किसानों की समस्याओं को लेकर काफी दिनों से चौहान से समय मांग रहे थे। दो दिन पहले उन्होंने इस बात को लेकर धरना भी दिया था।

उस समय सिंह को मिलने के लिए रविवार को बुलाया गया था, लेकिन आज सिंह के साथ कमलनाथ भी मुख्यमंत्री चौहान से मिलने उनके निवास पर पहुंचे।(वार्ता)
ये भी पढ़ें
ICICI बैंक का शुद्ध लाभ बढ़ा, 6536 करोड़ रुपए पर पहुंचा