म्यूजिक का महामुकाबला

हमने उन्हें निर्णायक के रूप में देखा है, हमने उन्हें मेन्टॉर की भूमिका में देखा है और अब हम उन्हें आपस में द्वंद्व करते हुए देखेंगे क्योंकि यह संगीत का सबसे बड़ा युद्ध है- म्यूजिक का महामुकाबला। स्टार प्लस पर आरंभ होने जा रहे इस कार्यक्रम की अवधारणा एवं निर्माण साई बाबा टेलीफिल्म्स के गजेन्द्रसिंह द्वारा किया गया है। म्यूजिक का महामुकाबला, लीक से हटकर है जिसमें संगीत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाएँ शामिल हैं जो अपने बेजोड़ प्रदर्शन से एक-दूसरे को पछाड़ते हुए दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं। 13
सप्ताह तक चलने वाले इस सफर में शामिल टीमों में भारत के लोकप्रिय गायक होंगे। हिमेश रेशमिया, मीका सिंह, मोहित चौहान, शान और शंकर महादेवन इसमें शामिल हैं। इस शो पर टिप्पणी करते हुए स्टार प्लस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य परिचालन अधिकारी संजय गुप्ता ने कहा ‘जब सभी लोगों ने यह सोच लिया था कि म्यूजिक रियलिटी शो में अब कुछ नएपन की गुंजाइश नहीं रह गई है तब स्टार प्लस इस नई परिकल्पना को लेकर आया है। यह एक ऐसा कार्यक्रम है, जिसमें हमें सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं के बीच प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी।‘ भाग लेने वाली टीमें : हिमेश के वारियर्स, मीका के ब्लास्टर्स, मोहित के फाइटर्स, शान के स्ट्राइकर्स, शंकर के रॉकस्टार्स म्यूजिक का महामुकाबला जल्दी ही स्टार प्लस पर आरंभ होने जा रहा है।