बिग बॉस : तनाज, इस्माईल, विंदू और बख्तियार में मुकाबला
‘बिग बॉस’ में सभी को सजा के बतौर ओपन नॉमिनेशन हुआ और दो नहीं बल्कि चार नाम सामने आए। तनाज और बख्तियार की जोड़ी तोड़ने की जो साजिश रची गई थी उसमें बिग बॉस के प्रतिभागियों को कुछ हद तक कामयाबी मिली है।
दोनों को घर से बाहर निकाले जाने के लिए 6-6 वोट मिले। जबकि विंदू को शेर्लिन चोपड़ा के साथ किया गया दुर्व्यवहार महँगा पड़ा और उन्हें घर से बाहर निकाले जाने की पैरवी चार लोगों ने की। हाथ में फ्रैक्चर की वजह से इस्माईल दरबार घर के कामों में हाथ नहीं बँटा पा रहे हैं, इसलिए उनका नाम भी इस सूची में शामिल हो गया।
देखना है कि तनाज और बख्तियार में से कोई एक बाहर जाता है या विंदू और इस्माईल में से। वैसे ज्यादातर घर वाले चाहते हैं कि तनाज और बख्तियार में से ही किसी एक को बाहर होना चाहिए ताकि मुकाबली बराबरी का हो सके।
ओपन नॉमिनेशन होने के कारण ‘बिग बॉस’ के घर का माहौल गरमा गया है। सभी को पता चल गया है कि कौन दोस्त है और कौन दुश्मन। अब सब को इंतजार है शुक्रवार का ताकि पता चल सके कि इस बार घर छोड़ने की बारी किसकी है।